हेलो फेम सिंगर का रितेश पांडे का नया गाना फ्लॉप, Tadi Se Sadi Mahkawala को मिले सिर्फ इतने व्यूज, देखें VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


#Video – ताड़ी से साड़ी महकवला | #Ritesh_Pandey New Song | Tadi Se Sadi Mahkawala | Bhojpuri Song 2023: अपनी बेजोड़ गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले लोक गायक सह अभिनेता रितेश पांडेय का नया गाना ‘ताड़ी से साड़ी महकवला’ रिलीज हो गया है. यह गाना सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है, लेकिन ये उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा. रितेश पांडेय ने यह गाना प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है और संजना मिश्रा पर फिल्माया गया है.

वहीं, गाना ‘ताड़ी से साड़ी महकवला’ को लेकर रितेश पांडेय (Ritesh Pandey New Song) ने कहा कि गर्मी के दिनों में यह भोजपुरी के दर्शकों के मिजाज को दुरुस्त करने वाला गाना है. गाना बेहद शानदार बना है और यह सबों को पसंद आएगा. हमने इस गाने को दिल से बनाया है और भोजपुरी के ऑडियन्स मेरे लिए भगवान हैं, उनके लिए हम एक से बढ़ कर एक गाने लेकर आ रहे हैं और आगे भी कई गाने आने वाले हैं. लेकिन उससे पहले आज रिलीज इस गाने के लिए अपने चाहने वालों से खूब प्यार और आशीर्वाद चाहूंगा. आप सभी हमारे इस गाने को भरपूर प्यार और आशीर्वाद दे. आपका प्यार हमारे लिए प्रेरणा है.

आपको बता दें कि गाना ‘ताड़ी से साड़ी महकवला’ को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा ने अपनी अदाओं से इंप्रेस करने की कोशिश की है लेकिन फिर भी इस पर कुछ खास व्यूज नहीं आए. गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत का है जबकि निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं. 9 घंटे में इस गाने को सिर्फ 2.2 लाख व्यूज ही मिल सके.
” isDesktop=”true” id=”6382091″ >

इससे पहले रितेश का गाना ‘बांसुरिया’ (Bhojuri Song Bansuriya) आया था और इसे खूब व्यूज मिल रहे हैं. उसमें भी वे संजना मिश्रा के साथ अभिनय करते दिखे थे. वहीं उनका ‘गोदी में संवरिया’ भी कमाल का भोजपुरी सॉन्ग है जिसे लोगों ने प्यार दिया है. इसमें वे माही श्रीवास्तव संग रोमांस करते दिखते हैं और गाने को पसंद भी किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर रितेश की आने वाली फिल्म ‘सजनवा कैसे तेजब’ ही है और इसके जरिए अपर्णा मलिक भोजपुरी में डेब्यू कर रही हैं.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri gaana, Ritesh pandey

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें