सच्चिदानन्द/पटना. निफ्ट पटना में 2023 बैच के 216 विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहां अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के स्टूडेंट्स ने अपनी प्रतिभाओं को मॉडल के माध्यम से दर्शाया. इस दौरान फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने अपनी क्रिएटिविटी को रैंप पर प्रदर्शित किया. अलग-अलग डिजाइन के लिबास में विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया. फैशन शो में एक से बढ़ कर एक लिबास पर उनके साथी और अतिथि फैशन कला पर तारीफ करते हुए तालियां बजाते दिखे. कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन परियोजना के लिए 18 विद्यार्थियोंको सम्मनित किया गया.
विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की लगी प्रर्दशनी
आपके शहर से (पटना)

NVS Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का बढ़िया मौका, बस करना होगा ये काम, 35,750 है सैलरी

बक्सर के लोगों को बरसात में जलजमाव से मिलेगी निजात, युद्धस्तर पर चल रहा सफाई का काम

बिहार में एक और धनकुबेर पर बड़ा एक्शन, मोहनिया SDM के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड

सीवान के 6 खिलाड़ी राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में धमाल मचाने के लिए तैयार, बिहार की टीम हुई रवाना

Sarkari Naukri: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी भी डेढ़ लाख पार

बिहार सरकार 12वीं पास स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए दे रही पैसा, ऐसे उठाएं लाभ

इस चित्रकार ने बनाई संगोल की अद्भुत पेंटिंग, PM मोदी, भगवान शिव और दीपक को दिखाया एकसाथ

पश्चिम चम्पारण के इन मैरेज हॉल्स में मिलती है कम बजट में बेहतरीन सुविधा, देखें लिस्ट

Bihar Politics: कांग्रेस से प्यार; मगर कन्हैया कुमार से तेजस्वी यादव को बैर क्यों? इनसाइड स्टोरी

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में लू का अलर्ट, यहां ले पूरी जानकारी
निफ्ट के ग्रेजुएशन सेरेमनी में अलग-अलग संकाय के 216 स्नातक विद्यार्थियों ने अपने द्वारा डिजाइन किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ. पहले सत्र में विभिन्न संकाय के विद्यार्थियों ने अपने परियोजनाओं की प्रस्तुति दी. विद्यार्थियों ने विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर बनाए अपने प्रोजेक्ट में लेदर बैग, सेरेमोनियल सटिंग सेट, होम डेकोर प्रोडक्ट्स, किड्स कलेक्शन आदि चीजों की प्रस्तुति दी. इस मौके पर निफ्ट पटना के डायरेक्टर कर्नल राहुल शर्मा ने स्नातक विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के लिए एक फेयरवेल जैसा होता है, जिसमें पूरे कोर्स के दौरान उन्होंने जो कुछ सीखा उसको प्रदर्शित किया जाता है.
रैंप वॉक ने मोह लिया सबका मन
ग्रैजुएशन सेरेमनी में फैशन डिजाइनिंग संकाय के विद्यार्थियोंने अपनी क्रिएटिविटी को रैंप पर प्रदर्शित किया. छात्र-छात्राओं ने चार साल के अपने कोर्स में जो कुछ भी सीखा, वह उन्होंने रैंप वॉक पर प्रस्तुत किया. छात्रों ने डिजाइंड किए ट्राइबल सोहराई एंड कोहबर प्रिंट साड़ी, स्प्रिंग समर कलेक्शन, सस्टेनेबल कार्गो पॉकेट डिजाइंड कपड़े, बंधेज प्रिंट के कपड़े, एसेसरीज, बैग्स आदि फैशन शो के माध्यम से दर्शाया.
18 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन परियोजना के लिए 18 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इनमें एफडी विभाग की तनु सेन और राहुल, बेस्ट स्नातक परियोजना के लिए एफडी विभाग की सुदीप्ता घोष, श्रुति, चेतना, मुदिता और बंटी शामिल हैं. वहीं, एफसी विभाग से बेस्ट स्नातक परियोजना के लिए वर्तेश कुमार, सार्थक कुमार को सम्मानित किया गया. बीएफटी विभाग से अंकिता कुमारी, भानु प्रताप और शुभम कुमार को सम्मानित किया गया. एमएफएम विभाग से चित्रा कुमारी, अपूर्वा मोहता और शैली गुप्ता सम्मानित हुई.
.
Tags: Bihar News, Latest hindi news, NIFT, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 14:14 IST








