
हाइलाइट्स
अंतरिक्ष यात्री हवाई यात्रियों की तरह अंतरिक्ष में अपना सामान नहीं ले जाते हैं.
बहुत सारे व्यक्तिगत सामान अंतरिक्ष उपयोग के लायक नहीं रह जाते हैं.
स्पेस एजेंसी अपने यात्रियों लिए खास तरह की किट तैयार कर देती हैं.
अंतरिक्ष यात्री अब कोई विशेष उपलब्धि या काबिलियत नहीं रह गई है. कोई भी स्वस्थ्य और खर्चा उठाने में सक्षम व्यक्ति अंतरिक्ष जा सकता है, उसके लिए उसे नासा या किसी स्पेस एजेंसी का वैज्ञानिक होने की जरूरत नही है. यह सब संभव हुआ है अंतरिक्ष पर्यटन के शुरू होने से. अब वह दिन गये जब अंतरिक्ष में लोग केवल वैज्ञानिक प्रयोग करने के लिए किसी देश की स्पेस एजेंसी के जरिए जा सकते थे. लेकिन अब जब अंतरिक्ष पर्यटन शुरू हो चुका एक सवाल कौंधता है कि आखिर अंतरिक्ष यात्री अपने साथ निजी जरूरतों के अलावा कौन कौन सी व्यक्ति वस्तुएं अंतरिक्ष ले जा सकते हैं.
शटल स्पेस क्रू की किट
नासा ने जैमिनी कार्यक्रम के तहत पर्सनल प्रिफरेंस किट या पीपीके की शुरुआत की थी जिसमें क्रू के सदस्यों के व्यक्तिगत सामान होते थे. इसके बादा इसे स्पेस शटल के लिए बेहतर बनाया गया. बताया जाता है कि इस पीपीके का कुल भारत केवल 682 ग्राम हुआ करता था. इसका आकार 12.82 x 20.51 x 5.13 सेमी का हुआ करता था और इसे नासा ही मुहैया कराया करता था जिसमें 20 अलग-अलग वस्तुएं हुआ करती थी. वहीं रूस के सुयोज यात्रियों के पास एक किलो का सामान ले जाने की छूट थी.
कुछ अतिरिक्त सामान भी
पीपीके के अलावा क्रू केयर पैकेज भी होते हैं जिसेमें मानसिक समर्थन टीम का सामान होता है जिसमें अन्य निजी जरूरत के सामान के साथ क्रू सदस्यों के भलाई के अलावा किताबें सीडी, धार्मिक सामान के अलावा छुट्टी के सामान के साथ पसंदीदा वस्तुएं भी होती हैं. इसके अलावा आजकल यात्री कुछ ऐसी चीजें भी ले जाते हैं जो लौटकर कुछ लोगों में बांटी जाती हैं.
दो खास काम की व्यक्तिगत वस्तुएं
वहीं व्यक्तिगत वस्तुओं की बात करें तो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने साथ खास तरह का टूथब्रुश अपने साथ ले जाते हैं. वे पृथ्वी की तरह पानी का उपयोग करते हुए दांत सांफ नहीं कर सकते हैं. इसलिए यह एक खास इलेक्ट्रिक टूथब्रुश होता है. इसके अलावा एक जरूरी चीज तो यात्री वहां ले जाते हैं वह है अपने मोजे, अंतरिक्ष में जूतों का महत्व नहीं है, लेकिन मोजे उपयोगी होते है.
.
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 14:39 IST








