बक्सर के लोगों को बरसात में जलजमाव से मिलेगी निजात, युद्धस्तर पर चल रहा सफाई का काम 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुलशन सिंह/बक्सर. जल्द ही मानसून के दस्तक देने की संभवना है. ऐसे में शहर को जलजमाव से छुटकारा दिलाने के लिए नगर परिषद ने नालों की उड़ाही शुरू कर दी है. नगर परिषद ने बरसात से पूर्व नाला सफाई के मास्टर प्लान तैयार कर कार्य शुरू कर दिया है. पूरे नगर में सफाई का महाअभियान चला कर छोटे व बड़े नालों की सफाई की जा रही है. इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि फिलहाल सभी मोहल्ले में नालियों की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है.

उन्होंने बताया कि कोशिश है कि बरसात के दिनों में नगर वासियों को जलजमाव की समस्या न झेलनी पड़े. इस बार उम्मीद है कि लोगों को सड़कों पर बहते गंदे पानी और संक्रमण से निजात दिला दिया जाएगा.

सफाई के साथ चल रहा है रिपेयरिंग कार्य

कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि अप्रैल से मई के बीच अभियान के तहत शहर के मुख्य नालों की सफाई पूरी कर ली गई है. हालांकि मोहल्ले के अंदर बने छोटे नालों की सफाई होना बांकी था. जिसे पूरा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 15 जून से पहले उड़ाही का कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि बरसात का पानी तुरंत निकल जाए. वहीं इस दौरान जहां नालों में लीकेज व ब्लॉकेज की समस्या है, पहले उसे दुरूस्त किया जा रहा है. इसके साथ ही साफ-सफाई के दौरान डैमेज हो चुके नाले के ढक्कन को भी बदलने और मरम्मती का कार्य चल रहा है.

बरसात में लोगों को नहीं झेलनी पड़ेगी जलजमाव की समस्या

कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि कुल मिलाकर बरसात के दिनों में होने वाले परेशानी को दूर करने के लिए नगर परिषद युद्धस्तर पर अभियान चला कर नालों की सफाई कर रहा है. वहीं शहर के सौरभ चौबे, डॉ. श्रवण तिवारी, राजन तिवारी, संजय सिंह, सहित अन्य लोगों ने नगर परिषद के इस अभियान की सराहना की है. लोगों ने बताया कि समय रहते नाले की सफाई नहीं होने से हर बार बरसात में शहर के कई मोहल्ले बारिश की पानी से जलमग्न हो जाता था. लेकिन, बरसात से पूर्व नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान से जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:15 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें