पश्चिम चम्पारण के इन मैरेज हॉल्स में मिलती है कम बजट में बेहतरीन सुविधा, देखें लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. शादी-व्याह हो या फिर किसी भी प्रकार का अन्य शुभ कार्यक्रम, अब लोग उत्सव भवन का ही रुख करते हैं. हालांकि आज से कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था. विवाह या किसी फंक्शन के लिए सिर्फ बड़े परिवार के लोग ही उत्सव भवन की बुकिंग किया करते थे, लेकिन आज एक मध्य वर्गीय परिवार भी मैरिज हॉल का ही रुख करता है. ऐसे में अगर आपको आपके शहर के सभी मैरिज हॉल / उत्सव भवन की जानकारी घर बैठे मिल जाए, तो कितना सही होगा. चलिए आज हम आपको पश्चिम चम्पारण जिले में मौजूद कम बजट में बेहतरीन सुविधा प्रदान करने वाले सभी मैरिज हॉल एवं उत्सव भवन की जानकारी देते हैं.

2018 से चला उत्सव भवन का ट्रेंड

बेतिया भोला बाबू कॉम्प्लेक्स स्थित शुभ लक्ष्मी विवाह भवन के मैनेजर राजन ने बताया कि वैसे तो 2013 से यह विवाह भवन सेवा प्रदान कर रहा है, लेकिन बेतिया में बड़े पैमाने पर उत्सव भवन के बुकिंग का ट्रेंड वर्ष 2018 से शुरू हुआ. वर्ष 2018 से पहले शादी के सीजन में दो या चार बुकिंग हो जाया करती थी, लेकिन वर्ष 2018 से बुकिंग की संख्या एकाएक बढ़ गई. आज आलम यह है कि एक महीने में 18 बुकिंग तक हो जाती है. इसका कारण बताते हुए राजन ने कहा कि बेहद ही कम लागत में लोगों को जो सुविधाएं एक छत के नीचे मुहैया करा दी जा रही हैं, उसने उनकी मानसिक तथा शारीरिक समस्या को खत्म कर दिया है. आपको बस कुछ पैसे देने हैं, बाकी सबकुछ आपके सामने हाजिर है.

बेहतरीन सुविधाओं से लैस उत्सव भवन

बेतिया भोला बाबू कॉम्प्लेक्स स्थित शुभ लक्ष्मी विवाह भवन में मैनेजर राजन ने बताया कि शुभ लक्ष्मी विवाह भवन शादी या फिर अन्य किसी भी समारोह के लिए शहर के बीचो बीच बेहतरीन लोकेशन के साथ अन्य सभी सुविधाओं को प्रदान करता है. खास बात यह है कि यह सब बेहद ही कम बजट में संभव हो पता है. यहां की सेवा महज 35 हजार रुपए से शुरू हो जाती है. इसमें आपको हॉल, किचन, बर्तन, AC एवं नॉन AC कमरे, जेनरेटर एवं पार्किंग की बेहतरीन सुविधा प्रदान की जाती है. बकौल राजन इंगेजमेंट, रिसेप्शन, शादी, जन्मदिन या फिर अन्य कार्यक्रम के लिए अलग- अलग चार्जेस हैं, जो 35 तथा 45 हजार से शुरू होकर डेढ़ लाख रुपए तक जाते हैं.

इसके अलावा आप बेतिया हरिवाटिका चौक स्थित चम्पारण उत्सव भवन तथा सिमरिखा उत्सव भवन, शाहिद स्मारक रोड स्थित अम्रपाली होटल तथा हजारीमल धर्मशाला एवं सिंगाछापर रोड स्थित मंडपम उत्सव भवन का भी रुख कर सकते हैं. यहां भी आपको अलग-अलग चार्जेस पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

संपर्क नंबर

–शुभलक्ष्मी विवाह भवन : 9199503657

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:03 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें