क्या हार्दिक पंड्या ही थे गुजरात की हार के गुनहगार? दिग्गज ने उठाए सवाल, 2 गेंद में बना बनाया खेल बिगड़ा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

CSK ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल का पांचवां खिताब जीता है
पूर्व दिग्गज ने आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या के फैसले पर सवाल उठाए

नई दिल्ली. IPL 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स बनी. कई मुकाबलों की तरह फाइनल भी कांटे का रहा. हार-जीत का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ. रवींद्र जडेजा ने चौका मार CSK को रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब जिताया. गुजरात टाइटंस के लिए मैच का आखिरी ओवर मोहित शर्मा ने डाला था. उन्होंने पहली 4 गेंद कमाल की फेंकी. चारों की चारों सटीक यॉर्कर थी और इस पर केवल तीन रन ही आए थे. आखिरी 2 गेंद में जडेजा ने छक्का और चौका मार सीएसके को मैच और आईपीएल का खिताब दोनों जिता दिया था. अब वीरेंद्र सहवाग ने गुजरात टाइटंस के कप्तान पर इसका ठीकरा फोड़ा है. उनकी नजर में आखिरी 2 गेंद में मोहित से बात करने की वजह से उनकी लय बिगड़ी और गुरात हार गया.

चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम 6 गेंद में जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. हार्दिक ने गेंद मोहित शर्मा को थमाई थी. मोहित ने पहली 4 गेंद कमाल की डाली और शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा को हाथ खोलने कोई मौका ही नहीं मिला. ये दोनों मिलकर 3 रन ही बना सके. ऐसा लगा कि मोहित गुजरात को लगातार दूसरा खिताब जिता देंगे. लेकिन, हार्दिक ने ऐसा कुछ किया कि नतीजा गुजरात के पक्ष में नहीं आया.

मोहित अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे: सहवाग
इसे लेकर क्रिकबज पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मोहित शर्मा आखिरी ओवर में अपनी रणनीति के तहत गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने सटीक यॉर्कर फेंकी थी. लेकिन बीच ओवर में हार्दिक पांड्या उनके पास गए और आखिरी 2 गेंद में ही सारा खेल खराब हो गया. गुजरात को हार के रूप में खामियाजा उठाना पड़ा.

IPL 2023 Final: जड्डू तुस्सी ग्रेट हो! जिस बैट से चौका ठोक CSK को बनाया चैंपियन, वही कर दिया गिफ्ट

सहवाग क्यों हार्दिक पर भड़के?
वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “जब कोई अच्छी गेंदबाजी कर रहा हो और लगातार यॉर्कर डाल रहा हो, तो आप क्यों उस गेंदबाज से बात करने जाएंगे? गेंदबाज को पता था कि बैटर को 2 गेंद में 10 रन चाहिए और यॉर्कर पर बने रहने से काम बन सकता है फिर आप क्यों जाकर उनका टाइम वेस्ट करेंगे? अगर मोहित ने पहली 4 गेंद पर रन दिए होते तो आप कप्तान होने के नाते जाकर बात कर सकते थे. लेकिन जब गेंदबाज अच्छा कर रहा हो तो आप चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी ओवर खत्म हो जाए. ऐसा हो सकता है कि कप्तान मोहित के पास से सोचकर आए हों कि आखिरी 2 गेंद के लिए क्या वो फील्ड में कुछ बदलाव चाह रहे. लेकिन, फिर भी मैं अगर वहां होता तो शायद ही गेंदबाज को डिस्टर्ब करता.”

Tags: Gujarat Titans, Hardik Pandya, IPL 2023, Ravindra jadeja

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें