
विशाल भटनागर/मेरठः पश्चिम उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित रुस्तम ए दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में अभ्यास करने वाले पहलवान ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा देश का नाम रोशन किया है. इसी कड़ी में बनारस के बीएचयू विश्वविद्यालय में 27 मई से 29 मई 2023 के बीच आयोजित हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलो इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में भी सीसीएसयू के पहलवानों ने दांवपेच के माध्यम से चैंपियनशिप जीतकर नया मुकाम हासिल किया.
रुस्तम ए जमा दारा सिंह स्टेडियम के कुश्ती कोच जबर सिंह सोम ने न्यूज़ 18 लोकल से बातचीत करते हुए बताया कि देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया था. इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने चैंपियनशिप अपने नाम की है . दूसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र हरियाणा विश्वविद्यालय की टीम रही.
इन खिलाड़ियों ने हासिल की है मेडल
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलो इंडिया कुश्ती प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह के 65 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक, 125 किलोग्राम भार में प्रशांत कुमार ने स्वर्ण पदक , 97 किलो किलोग्राम में अभिषेक खोकर ने रजत पदक, पवन कुमार एवं अनुज कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया है. इतना ही नहीं महिला वर्ग में 68 किलोग्राम में नेहा ने भी कांस्य पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की है.
पहलवान की कुश्ती के दांव पर
बताते चलें कि विश्वविद्यालय के इस स्टेडियम में मेरठ सहित अन्य जिलों के पहलवान की कुश्ती के दांव पर सीखने के लिए आते हैं. राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न देशों में प्रतिभाग कर मेडल हासिल करते हुए एक नई पहचान बनाते हैं. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन के सभी अधिकारियों ने बधाई देते हुए सहारना की है.
.
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 11:18 IST








