पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम दर्ज है. अकरम के बाद टॉप 5 में वकार यूनुस, इमरान खान, दानिश कनेरिया और यासिर शाह का नाम आता है.
01

पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) के नाम दर्ज है. अकरम ने ग्रीन टीम के लिए 1985 से 2002 के बीच शिरकत करते हुए कुल 104 टेस्ट मुकाबले खेले. इस बीच उनको 181 पारियों में 23.62 की औसत से 414 सफलता प्राप्त हुई. (Wasim Akram/Instagram)
02

दुसरे स्थान पर पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस (Waqar Younis) काबिज हैं. यूनुस ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 1989 से 2003 के बीच शिरकत की. इस बीच उन्होंने 87 मैच खेलते हुए 154 पारियों में 23.56 की औसत से 373 विकेट चटकाए. (Waqar Younis/Instagram)
03

तीसरे स्थान पर पूर्व कप्तान इमरान खान (Imran Khan) का नाम आता है. इमरान ने पाकिस्तान के लिए 1971 से 1992 के बीच 88 मैच खेलते हुए 142 पारियों में 22.81 की औसत से 362 विकेट लिए हैं. (ICC)
04

चौथे नंबर पर पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) काबिज हैं. दानिश ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2000 से 2010 के बीच 61 मैच खेलते हुए 112 पारियों में 34.79 की औसत से 261 विकेट लिए. (Danish Kaneria/Instagram)
05

पांचवें स्थान पर यासिर शाह (Yasir Shah) काबिज हैं. शाह ने पाकिस्तान के लिए 2014 से 2022 के बीच 48 टेस्ट मैच खेले हैं. इस बीच उनको 112 पारियों में 31.38 की औसत से 244 सफलता हासिल हुई है. (Yasir Shah/Instagram)








