Breakfast recipe: घर पर बनाएं रवा उपमा, होटल जैसा मिलेगा स्वाद, सेहत के लिए भी फायदेमंद, जानें बनाने का तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रवा उपमा मौजूद फाइबर डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है.
रवा उपमा बड़ों का ही नहीं बच्चों का भी फेवरेट होता है.

रवा उपमा रेसिपी (Rava Upma Recipe): बेहतर स्वास्थ्य के लिए सुबह के नाश्ते में हेल्दी डिश जरूर शामिल करना चाहिए. ये आपको पूरे दिन तरोताजा और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है. यदि आप भी ऐसी ही डिश की तलाश में हैं तो रवा उपमा एक बेहतर ऑप्शन है. बता दें कि, रवा उपमा में मौजूद फाइबर हमारे डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करता है. इसके अलावा इसका सेवन करने से बार-बार भूख भी नहीं लगती है, जिससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है. रवा उपमा बड़ों का ही नहीं बच्चों का भी फेवरेट होता है. यह बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाता है. इसको टिफिन में भी दे सकते हैं. यदि आप इसको बनाना चाहते हैं तो आज हम एक बेहद आसान तरीका बताएंगे. आइए जानते है इसको बनाने की विधि.

रवा उपमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

रवा (सूजी)– 1 कप
चना दाल– 1 टी स्पून
उड़द दाल– 1 टी स्पून
कटा प्याज– 1
कटा टमाटर– 1
अदरक कद्दूकस– 1/2 टी स्पून
कटी गाजर– 3 टेबलस्पून
हरी मटर– 2 टेबलस्पून
कटी शिमला मिर्च– 3 टेबलस्पून
फ्राइड काजू– 7-8
कढ़ी पत्ते– 1/4 कप
हींग– 1 चुटकी
हरी मिर्च– 2
हरी धनिया पत्ती– 2-3 टेबलस्पून
नींबू– 1/2
देसी घी– 1 टेबलस्पून
तेल– 2 टेबलस्पून
नमक– स्वादानुसार

रवा उपमा बनाने की विधि

रवा उपमा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर, शिमला मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें. इसके बाद एक मोटे तले वाली कढ़ाही में 1 टेबलस्पून घी डालकर गर्म कर लेंगे. जब घी पिघल जाए तब इसमे रवा डालकर 4-5 मिनट तक भून लेंगे. रवा भूरा होने तक पकाएंगे. ध्यान रखें कि सूजी को चम्मच से चलाते रहें. जब सूजी अच्छे से सिक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें. अब कढ़ाही में 2 टेबलस्पून तेल एड कर मीडियम आंच पर गर्म करेंगे. जब तेल गर्म हो जाएगा तब इसमें राई चटका लेंगे. इसके बाद उसमें हींग, कढ़ी पत्ते, उड़द दाल और चना दाल डालकर सभी को एकसाथ भून लें. इस दाल का रंग हल्का भूरा होने त्क इन्हें भून लेंगे. अब इसमे कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और कद्दूकस अदरक डालकर मिक्स करें. इसको प्याज हल्का गुलाबी होने तक भून लें.

ये भी पढ़ें:  स्टार्टर के तौर पर बनाएं अफ़गानी पनीर टिक्का, लंच-डिनर का बढ़ जाएगा मज़ा, बेहद आसान है रेसिपी

अब इस मिश्रण में कटी गाजर, मटर दाने, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकने के लिए रख दें. अब इसमे करीब दो कप पानी डालकर 3-4 मिनट तक के लिए पकने के लिए छोड़ देंगे. कढ़ाही में जब पानी उबलने लगे तो भुनी हुई सूजी डाल दें और इसमे आधा नींबू भी निचोड़ दें. अब इसको चलाते हुए करीब 2-3 मिनट तक पका लेंगे.

ये भी पढ़ें:  गर्मी में बॉडी ‘कूल’ बना देगी मैंगो आइसक्रीम, हर किसी को स्वाद आएगा पसंद, बेहद आसान है इसे बनाना

तय समय के बाद गैस बंद कर दें और उपमा को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें जिससे वह सेट हो सके. इसके बाद ऊपर से हरी धनिया की गार्निश करना भूलें. इसके बाद इसको प्लेट में सर्व कर सकते हैं.

Tags: Food Recipe, Healthy food, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें