Rajasthan assembly election 2023 gehlot government big announcement 100 units free electricity to every consumer

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब सिर्फ कुछ ही महीने बाकी है. ऐसे में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश की जनता को अपने चुनावी वादों से साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए सभी वर्ग के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने जा रही है. इसके अतिरिक्त 200 यूनिट तक सरचार्ज शुल्क भी माफ किया गया है. इसका सीधे तौर पर फायदा प्रदेश के सवा करोड़ उपभोक्ताओं को होगा.

इस घोषणा के अनुसार उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में राहत मिलेगी. इसे लेकर देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधिकारीक घोषणा की.

हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश
प्रदेश सरकार की इस घोषणा के कई सियासी मायने भी है. राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार गहलोत सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है. इसे लेकर घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री बिजली के बाद अब कमर्शियल कनेक्शन वालों को भी मुफ्त बिजली मिल सकेगी. इसके तहत शुरुआती 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर किसी प्रकार का बिल नहीं देना होगा. वहीं 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर सरचार्ज, परमानेंट चार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क में छूट मिलेगी.

आपके शहर से (जयपुर)

पीएम ने की फ्री स्कीम्स की आलोचना
गहलोत सरकार द्वारा इस बार के बजट में जनता के लिए कई लुभावने वादे भी किए गए हैं, जिसमें फ्री बिजली, महिलाओं को मोबाइल फोन देने जैसे दर्जनों ऑफर शामिल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर यात्रा के दौरान अपने भाषण के में फ्री स्कीम्स की आलोचना की थी.

Tags: Ashok Gehlot Government, Congress, Free electricity, Narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें