
हाइलाइट्स
ठग फोन पर एडरेस वैरिफाई करने की बात करते हैं.
वह अपने को किसी शॉपिंग वेबसाइट के कॉल सेंटर से बताते हैं.
उनके पास आपके द्वारा ऑर्डर किए प्रोडक्ट की सारी जानकारी होती है.
Without OTP Scam: देश में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले खूब सामने आ रहे हैं. इन मामलों में दिनों दिन इजाफा रिकॉर्ड किया जा रहा है. ग्राहकों के पैसों में सेंध लगाने के लिए ठगों ने फ्रॉड करने के भी नए-नए तरीके ईजाद किए हैं. साइबर फ्रॉड को अंजाम देने के लिए वो नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं. यहां पर आपको ऐसे ही कुछ मामलों के बारे में बता रहे हैं जहां लोगों के साथ ठगी हुई. ऐसे में आप भी सतर्क रहिए और भूलकर भी वो काम ना करें जो लोग कर चुके हैं.
नए तरीके में बैंक से लिंक आपके यूपीआई खाते को टारगेट किया जा रहा है. कई लोगों के साथ हो चुके ऐसे वाकये को आपके लिए भी जानना जरूरी है ताकि आप इसका शिकार न हो. अगर कोई भी अनजान व्यक्ति आपसे फोन पर इस तरह का काम करने को कहे तो तुरंत फोन काट दें और नंबर को रिपोर्ट कर दें. इससे आप खुद को तो सुरक्षित तो करेंगे ही और भी लोगों की मदद कर पाएंगे.
कैसे हो रही ठगी?
इसे एक उदाहरण से समझते हैं. यह सत्य घटना पर आधारित है बस नाम बदल दिया गया है. राहुल नाम के एक 25 वर्षीय युवक ने XYZ शॉपिंग वेबसाइट से अपने लिए 30 हजार रुपये का फोन ऑर्डर किया. फोन को 17 मई को डिलीवर होना था लेकिन राहुल के पास 16 मई को एक कॉल आया और कॉल करने वाले शख्स ने खुद को XYZ कंपनी का कस्टमर केयर बताया. इसके बाद उसने राहुल को उसके सामान की डिटेल वगैरह बताई और कहा कि उसे एडेरस कंफर्म करना है.
एडरेस कंफर्म करने के लिए लिंक
हालांकि, राहुल पहले ही अपना एडरेस शॉपिंग वेबसाइट पर डाल चुका था. इसलिए अब उस शक और पुख्ता हो गया कि यह किसी ठग का ही कॉल है. राहुल ने बात जारी रखी और ठग ने कहा कि आपको एक लिंक भेजा जा रहा है उस पर क्लिक करके एडरेस कंफर्म करना है. जब राहुल ने उस पर क्लिक किया तो एक यूपीआई पेमेंट गेटवे खुल गया. इसमें उसके बैंक की डिटेल मांगी गई थी. राहुल ने जब इसके बारे में ठग से पूछा तो उसने कहा कि एडरेस कंफर्म करने के लिए राहुल को पहले 5 रुपये की पेमेंट करनी होगी. जाहिर तौर पर अगर बैंक डिटेल डाल दी जाती तो बैंक खाता खाली हो जाता.
ठग से सामना
इसके बाद राहुल ने उससे कहा कि वह समझ चुका है कि आप कोई कस्टमर केयर नहीं बल्कि एक ठग हैं. साथ ही राहुल ने उसे ये भी बताया कि उसने इस घटना की एक वीडियो बना ली है. ये सुनते ही ठग गुस्सा हो गया और वीडियो डिलीट करने की धमकी दी. इसके बाद फोन काट दिया.
.
Tags: Business news in hindi, Cyber Fraud, Online fraud, Scam, Upi
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 14:46 IST









