सुनील कडुगोलू बने सिद्धारमैया के सलाहकार, कर्नाटक चुनाव में लिखी थी कांग्रेस की जीत की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता के पीछे काम करने वाले एक चुनावी रणनीतिकार सुनील कडुगोलू को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है. कर्नाटक मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि नियुक्ति को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा. यह भी पता चला है कि पार्टी आलाकमान कर्नाटक में जोरदार जीत को देखते हुए, जहां पार्टी अपने सूक्ष्म प्रबंधन पर बहुत अधिक निर्भर थी, अगले साल के लोकसभा चुनावों के लिए भी सुनील कडुगोलू की सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहता है.

Tags: Congress, DK Shivakumar, Karnataka, Karnataka Assembly Elections 2023, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें