Summer Special Train: समस्तीपुर-अमृतसर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, जानें टाइमिंग और ठहराव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- रितेश कुमार

समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की समस्या को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. बताया जाता है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में 06 जून से मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते 05273/05274 समस्तीपुर- अमृतसर-समस्तीपुर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगाा, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा होगी.

टाइमिंग और ठहराव
चलाई जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी सं. 05273 समस्तीपुर-अमृतसर समर स्पेशल दिनांक 06.06.2023 से 27.06.2023 तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर 00.05 बजे मुजफ्फरपुर, 01.40 बजे हाजीपुर 03.10 बजे छपरा रूकते हुए गुरुवार को 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी. यहां से वापसी में गाड़ी सं. 05274 अमृतसर-समस्तीपुर समर स्पेशल दिनांक 08.06.2023 से 29.06.2023 तक प्रत्येक गुरुवार को अमृतसर से 12.45 बजे प्रस्थान कर अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 11.00 बजे छपरा, 12.10 बजे हाजीपुर, 13.15 बजे मुजफ्फरपुर तथा 15.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया निर्णय
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन परिचालन करने का निर्णय लिया है. जिससे यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी ना हो बताया जाता है, कि यह स्पेशल ट्रेन अप एवं डाउन दिशा में मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना, जालंधर सिटी स्टेशनों पर रूकेगी.

इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 15, साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे. बताया जाता है कि यह ट्रेन परिचालन होने से ट्रेन में यात्रियों को यात्रा करने में काफी सुविधा होगी.

Tags: Bihar News, Indian railway, Irctc, Samastipur news, Summer vacation, Train news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें