आज का पंचांग 1 जून 2023: प्रदोष व्रत, विष्णु पूजा से गुरु दोष होगा दूर, जान लें शुभ समय, अशुभ मुहूर्त, राहुकाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का है.
प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को धन-संप​त्ति, आरोग्य, यश, पुत्र आदि की प्राप्ति होती है.

आज का पंचांग 1 जून 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी, वरियान योग, चित्रा नक्षत्र, दिशाशूल दक्षिण और गुरुवार दिन है. आज निर्जला एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय बाद होगा. आज गुरु प्रदोष व्रत है. आज के दिन व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं. शिव पूजा शाम के समय में करते हैं. गुरु प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को अपने दुश्मनों पर विजय मिलती है. शिव पूजा के समय गुरु प्रदोष व्रत की कथा जरूर सुनें. इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है. प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति को धन, संप​त्ति, आरोग्य, यश, कीर्ति, पुत्र आदि की प्राप्ति होती है. हर माह के त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है.

आज गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का है. आज विष्णु और शिव पूजा का सुंदर संयोग बना है. गुरुवार को भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, चने की दाल, गुड़, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप आदि ​अर्पित करके पूजा करते हैं. पूजा के समय विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना बहुत ही फलदायी माना जाता है. पूजा में गुरुवार व्रत कथा सुनें या फिर पढ़ें. इससे व्रत पूर्ण होगा और मनोकामनाएं भी पूरी होंगी. आज के व्रत और पूजा से कुंडली का गुरु दोष दूर होता है.

गुरुवार को चने की दाल, धार्मिक पुस्तकें, सोना, पीतल, पीले वस्त्र, गुड़ आदि का दान करना अच्छा होता है, इससे भी गुरु दोष दूर होता है. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, नक्षत्र, योग, अशुभ समय, दिशाशूल, राहुकाल, शुभ मुहूर्त आदि.

1 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुकल पक्ष द्वादशी
आज का नक्षत्र – चित्रा
आज का करण – बलव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – वरियान
आज का वार – गुरुवार
आज का दिशाशूल – दक्षिण
रवि योग: दोपहर 03:04 बजे से पूरी रात तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:20:00 PM
चन्द्रोदय – 16:27:59
चन्द्रास्त – 27:41:00
चन्द्र राशि– तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:50:32
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:51:14 से 12:46:36 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:00:29 से 10:55:52 तक, 15:32:43 से 16:28:05 तक
कुलिक– 10:00:29 से 10:55:52 तक
कंटक– 15:32:43 से 16:28:05 तक
राहु काल– 14:18 से 15:59 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 17:23:27 से 18:18:49 तक
यमघण्ट– 06:19:01 से 07:14:23 तक
यमगण्ड– 05:23:39 से 07:07:28 तक
गुलिक काल– 09:15 से 10:56 तक

Tags: Dharma Aastha, Lord vishnu

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें