IPL : 5-5 बार जीती ट्रॉफी, पर धोनी-रोहित ना लांघ सके ये दीवार, एक ही टीम के आगे दोनों ने टेके घुटने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तान हैं माही और हिटमैन
करीब पहुंचकर भी हासिल ना कर सके थे बड़ी उपलब्धि

नई दिल्‍ली. इंडियन प्रीमियर लीग हुनर, खोज और रिकॉर्ड का घर है. अपने 16वें सीजन का खुशी, आंसू और रोमांच से भरपूर सफल अंजाम देख चुकी दुनिया की इस सबसे बड़ी और भव्य क्रिकेट लीग में इस बार भी कई नए रिकॉर्ड जुड़े. आईपीएल इतिहास में दो ही कप्तान हुए हैं, जिन्‍होंने अपनी लीडरशिप में टीम को लीग में अलग मुकाम दिलाया है.

पहले हैं, एमएस धोनी, जिन्‍होंने अपनी अगुआई में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को 10 बार फाइनल में पहुंचाया और 5 बार खिताब जीतने का बाहुबल दिखाया. वहीं, दूसरे हैं साल 2020 में ही 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर रिकार्ड में सब पर राज करने वाले रोहित शर्मा. हालांकि, ये दोनों दिग्‍गज कप्‍तान एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे. आईपीएल में दो मौकों पर ट्रॉफी की हैट्रिक लगाने के मुहाने पर खड़े होने के बावजूद धोनी और रोहित ऐसा कर पाने को तरसते रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों की राह का रोड़ा एक ही टीम बनी.

एमएस धोनी की कप्‍तानी में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 2010 व 2011 में लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतीं. सीएसके 2012 में भी लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची, लेकिन इस बार उसके आगे कोलकाता नाइट राइडर्स आ गई. गौतम गंभीर की अगुवाई वाली केकेआर ने फाइनल में चेन्‍नई को 5 विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया.

IPL Final में जब-जब रहा हिट, टीम गई पिट, जानिए कौन है लीग का सबसे बदनसीब खिलाड़ी?

वहीं, रोहित शर्मा की अगुआई में भी मुंबई इंडियंस ने 2019 व 2020 में लगातार दो बार खिताब अपने नाम किया. 2021 में मुंबई प्लेऑफ में रन रेट के आधार पर पिछड़ गई. इस बार भी वजह बनी कोलकाता नाइट राइडर्स. ग्रुप स्टेज में केकेआर और मुंबई दोनों के ही 14 मैच में 14 प्‍वाइंट थे. हालांकि, केकेआर का रन रेट 0.587 रहा, जो मुंबई के रन रेट 0.116 से बेहतर था. इस तरह प्लेऑफ में कोलकाता को टिकट मिला और मुंबई इंडियंस लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतकर खिताब की हैट्रिक लगाने से चूक गई.

Tags: IPL, IPL 2023, Ms dhoni, Rohit sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें