Junior Asia Cup: धामी की हैट्रिक, भारत ने दक्षिण कोरिया को रौंदकर फाइनल में मारी एंट्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सालालाह (ओमान). भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को यहां दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से हराकर जूनियर एशिया कप (Junior Hockey India)के फाइनल में प्रवेश किया. गुरुवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में भारत के सामने मलेशिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता की चुनौती होगी. धामी बोबी सिंह ने हैट्रिक गोल कर भारत के जीत के अंतर को बढ़ाया. वह ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुने गए.

धामी ने 31वें, 39वें और 55वें मिनट में गोल किया तो वहीं लाकरा सुनीत ने 13वें मिनट में भारत का खाता खोला. मैच के 19वें मिनट में हुंदल अरिजीत सिंह ने बढ़त को दोगुना कर दिया. अंगद वीर सिंह और उत्तम सिंह ने क्रमश: 34वें और 38वें मिनट में गोल किया जिससे भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर के बाद अपनी बढ़त को 6-0 कर ली.

Wrestlers Protest: फाइनल रिपोर्ट की खबर गलत, बृजभूषण शरण सिंह मामले में दिल्ली पुलिस की सफाई

10 रन, सामने जडेजा, लास्ट 2 गेंद… आखिरी समय क्या सोच रहे थे मोहित शर्मा, किया चौंकाने वाला खुलासा

कोरियाई टीम ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में बेहतर खेल दिखाया. टीम के लिए इकलौता गोल केओनयोल ह्वांग ने 46वें मिनट में किया. विष्णुकांत सिंह ने 51वें मिनट में भारत की बढ़त को 7-1 कर दिया. इसके दो मिनट बाद धामी ने अपनी हैट्रिक पूरी की और फिर शारदा नंद तिवारी के गोल ने टीम की बड़ी जीत पर मुहर लगा दी.

Tags: Hockey, Indian Hockey

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें