दिल्ली. “मैं यूपी के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी का बहुत -बहुत शुक्रिया करती हूं, जिनके आदेश के बाद यूपी भवन के आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई और दिल्ली पुलिस की टीम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है”. ये बयान एक युवती का है , जिसके साथ नई दिल्ली स्थित यूपी भवन में यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. लिहाजा इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार आरोपी का नाम राजवर्धन सिंह परमार है जिसे मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है. दरअसल ये आरोप जिस युवती ने लगाया है उसका कहना है कि उसे आरोपी राजवर्धन ने अपने आप को एक केंद्रीय नेता का रिश्तेदार बताया था और उसी केन्द्रीय नेता से मुलाकात करवाने के बहाने पीड़िता को दिल्ली स्थित यूपी भवन में बुलाया गया था वहां पर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया गया लेकिन युवती वहां से भागकर सीधे चाणक्यपुरी थाने पहुंची और मामले को दर्ज करवाने के बाद इस मामले की जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग को भी दी थी.
लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले की तफ्तीश के दौरान तमाम सबूतों को इकट्ठा करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ विस्तार से की जा रही है. यूपी भवन से संबंधित जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया. पीड़िता ने न्यूज 18 संवाददाता से विशेष तौर पर बयान देते हुए कहा कि वो साउथ इंडियन फिल्मों में अभिनेत्री के तौर पर काम करती है और उनके आरोपी राजवर्धन सिंह परमार के एक कॉमन मित्र के जरिये आरोपी से मुलाकात हुई थी.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

‘बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी लायक सुबूत नहीं’ : दिल्ली पुलिस के बयान पर भड़के दीपेंद्र हुड्डा

आयुर्वेद से जुड़े युवा वैज्ञानिकों को मिलने जा रहा है बड़ा मौका, भारत में पहली GIST मीट हुई शुरू

Street Food: दिल्ली की इस कचौड़ी का आम आदमी ही नहीं बल्कि राजनेता भी है दीवाने, स्वाद में है जादू

Nda Full Form: क्या है एनडीए की फुल फॉर्म, यहां पर किसे और कैसे मिलती है नौकरी

Famous Food: भोला शंकर की 40 साल पुरानी दुकान, इनकी कचौड़ी और चटनी के लोग आज भी है दिवाने

UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

दिल्ली एम्स घोषित हुआ टोबेको फ्री जोन, स्मोकिंग या तंबाकू थूकने पर लगेगा इतना जुर्माना

देश के तीन राज्यों में अभी नहीं पहुंची वंदेभारत, जानें इन राज्यों में कब तक पहुंचेगी ?

योगी सरकार लाने जा रही है एक और नई पॉलिसी, निर्माण गतिविधियों में शामिल लोगों को अब नहीं सताएगा इस बात का डर

वंदेभारत ट्रेनों ने अब तक पृथ्वी के 95 चक्कर के बराबर किया सफर, यहां जानें कितनी दूरी तय की !

गाजियाबाद में बिजली चोरों के खिलाफ प्रशासन ने लिया फैसला, होगी यह कार्रवाई
उसके बाद उस युवती को आरोपी राजवर्धन सिंह परमार ने अपना धौंस दिखाते हुए यूपी भवन में मिलने के लिए बुलाया था, जहां गलत तरीके से यूपी भवन के कुछ स्टाफ को आपस में मिलाकर उससे एक कमरा बुक करवा लिया था. जब वो युवती वहां पहुंची तो रिसेप्शन पर बैठे उसी कर्मचारी ने उस युवती को राजवर्धन वाले कमरे में भेज दिया था. दिल्ली पुलिस की तफ्तीश के दौरान ये बात सही साबित हुई और इस मामले की जानकारी यूपी सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों को जब लगी तो तत्काल प्रभाव से उन आरोपी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया.
यूपी भवन के सस्पेंड किए गए कर्मचारियों का नाम दिनेश कुमार कारूष है जो व्यवस्थाधिकारी पद पद पर कार्यरत थे. इसके साथ ही रिसेप्शनिस्ट राकेश और पारस नाम के कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है .हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस की टीम तफ्तीश कर रही है और जल्द ही इन लोगों से भी इस मामले में औपचारिक तौर पर बयान दर्ज करेगी .
.
Tags: Delhi news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 22:34 IST








