मंत्री तेज प्रताप यादव ने शेर से पूछा हालचाल…बोले- कोई दिक्कत तो नहीं, चिंपाजी को पिलाया नारियल पानी, देखें VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द/पटना. बढ़ती गर्मी को देखते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव आज राजधानी स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंच गए. वहां उन्होंने गर्मी में जानवरों के लिए कैसी व्यवस्था की गई है इसका निरीक्षण किया. इस दौरान वह बाघ से हालचाल पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो नकुल नकुल चिल्ला कर बाघ को अपने पास बुला रहे थे. इस दौरान शेर तेजप्रताप यादव के पास आ गया.

तेज प्रताप यादव ने कहा कि आ गए तुम.. आओ आओ.. तो एक कर्मचारी ने कहा कि वो सहलाने के लिए बोल रहा है. हालांकि तेज प्रताप यादव ने शेर को सहलाया नहीं. इसके साथ ही चिम्पांजी कार्तिक को तरबूज और नारियल पानी भी पिलाया. कर्मचारियों ने तेजप्रताप से कहा कि आपको देखता है तो खुश हो जाता है.

चिम्पांजी को तरबूज खिलाया
तेजप्रताप यादव का जानवर के प्रति प्रेम से हर कोई वाकिफ है. अक्सर तेज प्रताप यादव संजय गांधी जैविक उद्यान पहुंच जाते हैं. आज बढ़ती गर्मी को लेकर जानवरों की क्या व्यवस्था है, वह देखने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई जानवरों को देखा और स्टाफ से जानकारी ली. इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जानवरों की पूरी व्यवस्था किया जाए.

जब मंत्री जानवरों के पास पहुंचें हो और जानवरों की पार्टी ना हो ऐसा हो नहीं सकता. इसीलिए देखते ही देखते चिम्पांजी के लिए तरबूज और नारियल मंगाया गया. चिपैंजी नारियल पानी पीने लगा और दूसरे जानवर तरबूज खाने लगे. जू स्टॉफ ने यहां तक कह दिया कि आपको देखकर खुश हो जाता है कार्तिक (चिपैंजी का नाम है).

नकुल इधर आओ
बिहार सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री चिड़िया घर पहुंचें तो उन्होंने बाघ को अपने पास बुलाते हुए कहा कि नकुल.. नकुल.. इधर आओ.. और नकुल धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा. फिर उन्होंने चिपैंजी को नारियल का पानी पिलवाया. इस पर कर्मचारियों ने कहा कि आपको देखकर यह खुश हो जाता है. तेज प्रताप यादव के पास शेर भी पहुंच गया. तेज प्रताप यादव ने कहा कि आ गए तुम.. आओ आओ.. तो एक कर्मचारी ने कहा कि वो सहलाने के लिए बोल रहा है. हालांकि तेज प्रताप यादव ने शेर को सहलाया नहीं.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 22:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें