IBPS RRB 2023 : आईबीपीएस क्लर्क पीओ भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, कल से करें ibps.in पर आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


IBPS (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन) ने आईबीपीएस क्लर्क पीओ परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीआरपी आरआरबी XII के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कल एक जून से शुरू होगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2023 है. आईबीपीएस क्लर्क पीओ परीक्षा 2023 के जरिए बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर) और ऑफिसर स्केल-2 (मैनेजर) और ऑफिस स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) के पदों पर रीजनल ग्रामीण बैंकों में भर्तियां होंगी.

ऑफिस असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती के लिए परीक्षा दो फेज में होगी. जबकि स्केल-2 (मैनेजर) और स्केल-3 (सीनियर मैनेजर) पद पर भर्ती के लिए एक ही परीक्षा होगी. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 5, 6, 12, 13 और 19 अगस्त 2023 को होगी. जबकि स्केल 2 और स्केल 3 परीक्षा 10 सितंबर 2023 को होगी. ग्रुप ए ऑफिसर्स (स्केल-1, स्केल-2 और स्केल-3) पद पर भर्ती के लिए इंटरव्यू नवंबर 2023 में होगा.

कितने पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस बैंक क्लर्क और पीओ भर्ती परीक्षा कितने रिक्त पदों के लिए होगी, अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है. पिछले साल 8000 से अधिक रिक्त पद थे. इसी के आसपास इस बार भी वैकेंसी रहने की संभावना है.

आईबीपीएस आरआबी 2023 के लिए योग्यता

आईबीपीएस क्लर्क/पीओ – किसी भी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएट होना चाहिए.
ऑफिसर स्केल 2- जनरल मैनेजर बैंकिंग ऑफिसर- ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होना चाहिए. साथ ही दो साल का अनुभव होना चाहिए.
ऑफिसर स्केल-3 – जनरल मैनेजर बैंकिंग ऑफिसर- ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होना चाहिए. साथ ही 5 साल का अनुभव होना चाहिए.

कितनी मिलेगी सैलरी

क्लर्क : 15,000 -20,000/-
ऑफिसर स्केल-I : Rs. 29,000 – 3,000/-
ऑफिसर स्केल-II : 33,000-39,000/-
ऑफिसर स्केल-III : Rs. 38,000 -44,000/-

IBPS RRB 2023 : अप्लीकेशन फीस

एससी/एसटी/PWBD – Rs. 175
अन्य कैटेगरी – Rs. 850

ये भी पढ़ें…
बिहार SSC के प्रीलिम्स का रिजल्ट इस Direct Link से करें चेक, देखें यहां कट ऑफ
मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय में ऑफिसर बनने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन

Tags: Bank Job, Government jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें