
मुंबईः मनोरंजन जगत से जुड़ा हर सितारा अपनी काबिलियत फैंस के सामने दिखाने और उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश में लगा रहता है. इंडस्ट्री में दाखिल होने वाला हर कलाकार चाहता है कि लोग उन्हें उनके काम के जरिए जाने-पहचाने. एक्टर और मॉडल अभिषेक दुबे भी कुछ ऐसा ही चाहते हैं, जिन्होंने हाल ही में एक कॉन्टेस्ट में अपनी काबिलियत भी साबित की है. अभिषेक ने नाइट ऑफ इंडिया सुपर मॉडल मेल की श्रेणी में जीत हासिल की.
अभिषेक दुबे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक उभरते हुए सितारे हैं. नाइट ऑफ इंडिया सुपर मॉडल के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला भी पहुंचे थे, जिन्होंने अभिषेक को नाइ़ट ऑफ इंडिया सुपर मॉडल मेल की ट्रॉफी दी. अभिषेक ने कॉन्टेस्ट में अपने जबरदस्त स्टाइलिश अंदाज और लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर दिया.
अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से पूरी की और आईपीईआर कॉलेज/विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. वर्तमान में वह NMIMS मुंबई से MBA कर रहे हैं और व्यवसाय क्षेत्र में अपने ज्ञान और कौशल को और बढ़ा रहे हैं.
अभिषेक की काबिलियत और स्किल्स को तब पहचान मिली, जब उन्होंने मिस्टर इंडिया के सुपर मॉडल 2022 का खिताब अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से उनके पैरेंट्स भी खासे खुश हैं. अभिषेक का एक्टिंग के अलावा फिटनेस को लेकर भी खासा लगाव है. जो उनकी तस्वीरों और सोशल मीडिया प्रोफाइल में साफ नजर आता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 19, 2023, 09:56 IST








