Patna News : महंगाई के जमाने में यहां आपको मिलेगा 60 रुपए में भरपेट खाना, जानें कहां है यह ढ़ाबा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/पटना. आपने वो कहावत तो जरूर सुनी होगी ‘ऊंची दुकान फीका पकवान’ जिसका सरल अर्थ होता है नाम बड़ा और गुणवत्ता में कम होना. पर आज हम एक ऐसे दुकान की बात कर रहें हैं जिसकी गुणवत्ता की कोई सानी नहीं है. बड़े-बड़े होटलों को टक्कर देने वाला यह ढाबा इस महंगाई के जमाने में भी ग्राहकों को मात्र 60 रुपए में भरपेट खाना खिलाता है. खाने में भी एक से एक आइटम परोसे जाते हैं. चावल, दाल सब्जी और भुजिया के साथ शुद्ध देसी घी, आम की चटनी, पापड़, दनौरी और अचार खाने के स्वाद में चार चांद लगा देते हैं.

जानिए कहां स्थित है यह ढाबा
ढाबा संचालक संतोष कुमार बताते हैं कि उनकी ‘अशोक स्वीट्स एंड नमकीन’ पटना-गया रूट पर संपतचक के पास नारायण हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित है. उनकी माने तो उनके ढाबा से कोई भी ग्राहक कभी निराश होकर भूखे पेट नहीं लौटता है.

असल में यह ढाबा संतोष के पिता स्व. अशोक यादव के नाम पर ही चलती है. संतोष से पहले उनके पिता अशोक यादव ही इस ढाबा को संचालित करते थे. संतोष की माने तो उनके पिताजी ग्राहकों के आदर-सत्कार में कोई कमी नहीं होने देते थे. उनके बाद वह इस परंपरा को निभा रहे हैं.

स्वादिष्ट भोजन के साथ प्रसिद्ध है यहां की मिठाई
खाना खा रहे ग्राहकों से बातचीत के क्रम में पता चला कि यह ढाबा सिर्फ स्वादिष्ट भोजन के लिए ही नहीं, बल्कि लजीज मिठाइयों के लिए भी खूब प्रसिद्ध है. दुकान के अहाते में ही किचन बना हुआ है, जहां दाल तड़का बना रहे उदय सिंह ने बताया कि ग्राहकों को देव तुल्य समझा जाता है. इसलिए उन्हें बैठाकर आदर सहित भोजन करवाया जाता है, भोजन के समय ग्राहकों से बार-बार परसन लेने के लिए भी पूछा जाता है.

बता दें कि ढाबा के अंदर ही भंडारगृह स्थित है, जहां अलग से चार-पांच की संख्या में हलवाई मिठाई बनाने में जुटे दिखे. संतोष कुमार ने बताया कि लोग उनके यहां का छेना भी खूब पसंद करते हैं. वर्तमान में छेने और गुलाब जामुन की कीमत प्रति पीस 15 रुपए है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 20:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें