Famous Food: भोला शंकर की 40 साल पुरानी दुकान, इनकी कचौड़ी और चटनी के लोग आज भी है दिवाने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गौहर / दिल्ली. दिल्ली देश की राजधानी तो है ही, पर दिल्ली को अगर चटपटे फूड की राजधानी भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. दिल्ली के छोले भटूरे, पानी पुरी, भेल पुरी, यह सब तो बहुत फेमस है. लेकिन इन दिनों दिल्ली के ‘भोला शंकर कचौड़ी वाले’ की ‘कचौड़ी और चटनी’ भी बहुत फेमस हो रही है. इनकी दुकान ना ही ज्यादा बड़ी है और ना ही आजकल की दुकानों की तरह आकर्षक पर फिर भी लोग सुबह से ही इनकी दुकान पर कचौड़ी और तीखी चटनी खाने आ जाते हैं.

दुकानदार राकेश ने बताया कि यह दुकान 40 साल पुरानी है. उन्होंने बताया कि कचौड़ी के साथ दिए जाने वाले चने उसी वक्त गर्म पानी में उबालते हैं, फिर वह इसमें नमक, मसाले, जीरा, आलू, टमाटर, धनिया, नींबू और आखिर में आमचूर, धनिया की खट्टी चटनी डालकर इन्हें चनों के साथ मिलाते हैं. उनकी कचौड़ी का साइज भी काफी बड़ा होता है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. कचौड़ी-चने की कटोरी का रेट 50 रूपए रहता है जिसे आप यहां आकर खा सकते हैं.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

300 रूपए किलो मिलती है चटनी

इनकी चटनी हफिमी नाम की चटनी से भी बहुत फेमस हो रही है, जिसे यह 300 रूपए किलो बेचते हैं. उन्होंने बताया कि इस चटनी में केला, अंगूर, खरबूजे के बीज और पनीर तक होता है. यह चटनी बिना किसी फ्रूट के डाले 300 रूपए किलो बिकती है. राकेश ने बताया कि उनकी कचौड़ी-मटर ज्यादा तीखी नहीं होती पर चटनी काफी ज्यादा तीखी होती है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

कचौड़ी औऱ चटनी के दीवाने हैं लोग

अभिषेक ने कहा कि वो सुबह उठते ही यहां खाने आ गए थे और 8 प्लेट पैक करवा कर ले जा रहे. कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि 2-3 साल से जब भी यहां से वह गुजरते हैं, तो इसे खाए बिना यहां से आगे नहीं जाते हैं.

ऐसे पहुंचे यहां

यदि आपको भी इस का मजा लेना है तो आप यहां किसी भी दिन आ सकते हैं, ‘शाहदरा छोटा बाजार’ की तरफ आते हुए आपको ”भोला शंकर कचौडी वाले’ मिल जाएंगे.

Tags: Delhi, Delhi news, Food, Food 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें