
गाजियाबाद. गाजियाबाद प्रशासन ने बिजली चोरी रोकने के लिए अब बड़ा कदम उठाया है. डीएम आरके सिंह ने विद्युल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन घरों बिना मीटर कनेक्शन के बिजली इस्तेमाल हो रही है, उन सभी को तत्काल कनेक्शन देकर बिल वसूला जाए. इससे बिजली चोरी पर लगाम लग सकेगी.
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सब स्टेशन और फायर स्टेशन के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश यूपीसीडा को दिए गए हैं. इस दौरान औद्योगिक क्षेत्रों में सप्लाई दुरुस्त रहे, इसके लिए डीएम ने ट्रिपिंग की समस्या को दूर करने और मॉनीटिरिंग कर स्थाई समाधान कराने पर जोर दिया. सौर ऊर्जा मार्ग पर स्थित फैक्टरी का चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किए, जाएंगे, जिससे वो अपनी अपनी इकाई की साइड पट्टी व परिसर के बाहर साफ सफाई व सौंदर्यीकरण कराएं.
डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार हर घर, हर परिवार को बिजली कनेक्शन का तोहफा सरकार देने जा रही है. जिले में अब एक भी घर अंधेरे में नही रहेगा. बिजली चोरी रोकने के लिए हर घर को कनेक्शन दिए जाएंगे. घरों में कनेक्शन हैं या नहीं, इसके लिए इंटर कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक व उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों से सर्वे कराया जाएगा.








