
आदित्य कृष्ण/अमेठी. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2 हजार के नोट को चलन से बाहर कर दिया और यह आदेश जारी कर दिया 2 हजार के नोट अब चलन में नहीं आएंगे. जिसके बाद 2 हजार के नोट को खर्च करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. अलग-अलग जगहों पर लोग इस पैसे को खर्च कर रहे हैं और नोट को जैसे-जैसे खर्च करने में जुटे हैं. वहीं विभाग का भी कहना है कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. पर्याप्त मात्रा में नोट बैंक में उपलब्ध हैं और सारे नियम कानून के तहत आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी.
बात अगर अमेठी की करें तो पूरे प्रदेश के साथ-साथ हर जगह पर लोग अपने 2 हजार के नोट चलन से बाहर होने के बाद खर्च करने में जुटे हैं. इसके साथ ही बाजारों में भी खरीदारी बढ़ गई है. सहालग का मौसम चल रहा है. ऐसे में सहालग के मौसम में लोग 2 हजार के नोट ज्यादातर अपने निजी दैनिक खर्च में ले आ रहे हैं.
व्यवसाय की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों के साथ-साथ ज्वेलरी को खरीद करने के अलावा कपड़े की दुकानों पर खाने पीने की दुकानों पर खरीदारी करने के साथ-साथ ज्यादातर पेट्रोल भरवाने में अपने 2 हजारके नोट का इस्तेमाल कर रहे हैं. कहीं ना कहीं लोग अपने 2 हजार के नोट को खर्च करने में अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं.
बाजारों में भी बढ़ी बिक्री लोग खरीद रहे हैं अलग-अलग सामान
सराफा व्यवसाई वेद प्रकाश ने बताया कि जबसे 2 हजार के नोट चलन से बाहर हुए हैं तब से दुकानों में बिक्री बढ़ गई है. दुकानों पर अलग-अलग तरीके से ग्राहक आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं. सराफा व्यवसाय के साथ-साथ कपड़ा व्यवसाई रसूल बक्श राइन ने बताया कि सहालगका मौसम है और सहालगके मौसम में बाजारों में बिक्री बढ़ी है. 2 हजार के नोट चलन से बाहर होने का फरमान जारी हुआ है. इससे कहीं न कहीं लोगों में यह चिंता है कि अगर नोट नहीं खर्च किए तो बाद में दिक्कत आएगी. इसलिए ज्यादातर लोग खरीदारी कर रहे हैं.
परेशान होने की जरूरत नहीं
जिला प्रबंधक विमल गुप्ता ने कहा कि आम जनमानस को परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. बाजारों में साफ तौर पर निर्देश दे दिया गया है कि चाहे व्यापारी हो या फिर आम जनमानस सभी को 2 हजारके नोट लेने हैं. अभी नोट बदलने का पर्याप्त समय है.
इसकी समय अवधि 30 सितंबर तक है. जन सुविधा केंद्रों पर दो नोट बदलने के साथ बैंकों में 10 नोट 1 दिन में बदले जा सकते हैं. ऐसे में मेरी आम जनमानस से अपील है कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आप आसानी से अपने नोट खर्च करने के साथ यदि नोट बदलना चाहते हैं तो उसकी भी प्रक्रिया बैंक में उपलब्ध है.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 20:03 IST








