फोटो में नजर आ रहे बच्चे को पहचाना? आज है सुपरस्टार, फिल्मों से मचा देता है तलहका, पत्नी भी हैं टॉप एक्ट्रेस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. फिल्मी सितारों की अनदेखी तस्वीरों का ट्रेंड करना अब कोई नई बात नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर अपने चहीते फैंस को पहचाने के लिए फैंस अभी भी काफी एक्साइटेड रहते हैं. इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री के एक सुपरस्टार की फोटो छाई हुई है. इस तस्वीर में अभिनेता बड़े ही मासूल लग रहे हैं. अभिनेता की ये तस्वीर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. क्या आप इस पहचान पा रहे हैं कि आखिर ये मशहूर एक्टर कौन हैं?

फोटो में नजर आ रहे इस बच्चे ने इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस को अपना जीवनासाथी बनाया है. इस टॉप एक्टर के परिवार में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले इस बच्चे ने भी बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. बीते साल इस बच्चे की एक फिल्म ने तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. फोटो में नजर आ रहे इस बच्चे की लव लाइफ भी काफी फिल्मी है. इंडस्ट्री में ये बच्चा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहता है. अगर इतना हिंट देने के बाद भी आप नहीं समझ पाए तो चलिए हम बताते हैं कि ये फोटो में नजर आ रहा ये मासूम बच्चा कौन है?

आशीष विद्यार्थी बोले- तलाक के बाद दिल टूट गया था, आसान नहीं थी दूसरी शादी, बताया कैसे हुई रुपाली से मुलाकात

रोमांटिक फिल्मों से मिली पहचान
अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम बताते हैं कि फोटो में नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर हैं. अपने हर किरदार से रणबीर अपने फैंस को अपना मुरीद बना देते हैं. फिल्मों में उनका रोमांस भी फैंस को काफी पसंद आता है. रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी रणबीर को अपनी लव लेडी आलिया भट्ट से प्यार हो गया था. इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी रचा ली. अब दोनों की एक प्यारी सी बेटी है.

” isDesktop=”true” id=”6375691″ >

प्यार में यूं बदल गई थी दोस्ती
जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए ट्रेवल कर रहे थे तो इन दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी और ये दोस्ती कब धीरे धीरे प्यार में तब्दील हो गई दोनों को ही पता नहीं चाल इसका अंदाजा इन दोनों को भी नहीं. साल 2018 में रणबीर कपूर और आलिया के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं. 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली थी.

बता दें कि रणबीर कपूर ने साल 2007 की फिल्म ‘सांवरिया’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. फिल्म में तौलिए के साथ उनका डांस शायद दर्शकों को याद हो. संजय लीला भंसाली की यह फिल्म दर्शकों के मन से बहुत जल्दी उतर गई थी. पहली फिल्म में रणबीर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. लेकिन आज वह बॉलीवुड के रॉकस्टार कहे जाते हैं.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Ranbir kapoor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें