
आदित्य कुमार/नोएडा. एक महीने में जिला गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने दो बड़ी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह अवैध धंधा ग्रेटर नोएडा में चल रहा था. बीटा 2 थाना पुलिस ने बुधवार को नाइजीरिया के तीन नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया. यह तीनों ही ग्रेटर नोएडा में अवैध ड्रग बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे. गौतमबुद्ध नगर पुलिस की 13 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले लगभग 350 करोड़ के ड्रग्स के साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि दो हफ्ते पहले हमने एक ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था. उस कार्रवाई के बाद नाइजीरिया के दस नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. जब उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी, तब उनके बताए ठिकाने पर बुधवार को कार्रवाई की गई और नाइजीरिया के तीन नागरिकों गिरफ्तार किया गया है. उनकी पहचान साईमन, केसीएना और इग्वे के रूप में हुई है. इनके पास से पुलिस को 150-160 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं. इसके साथ पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से रॉ मटेरियल भी बरामद किया गया है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मुताबिक, तीनों किराए के घर में रहते थे, वहीं से सारा काम करते थे.
विदेश तक करते थे सप्लाई
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मुताबिक, आरोपितों से पूछताछ में पता चला है कि ये दिल्ली एनसीआर और नार्थ ईस्ट में ड्रग्स सप्लाई करते थे. साथ ही नार्थ ईस्ट के रास्ते मुंबई में सप्लाई करते थे. इसके साथ ड्रग को विदेश भेज देते थे. पुलिस कमिश्नर के अनुसार, यह लोग कपड़ों के आयात निर्यात के नाम पर ड्रग सप्लाई करते थे. दरअसल यह कपड़ों के बीच में ड्रग छुपा देते थे.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 18:34 IST








