बैक-टू- बैक फ्लॉप देने के बाद बुरी तरह टूट गए थे सुनील शेट्टी, उड़ गई थी रातों की नींद, आजतक अधूरा है 1 ख्वाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. दिव्या भारती संग उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स- ऑफिस पर छा गई थी. डेब्यू फिल्म के बाद ऑडियंस से लेकर क्रिटिक्स तक सभी को यही लगता था कि सुनील शेट्टी सालों तक इंडस्ट्री पर राज करने वाले हैं. एक्टर का खुद भी यही मानना था कि वह इंडस्ट्री के उभरते सितारे बन सकते हैं. दरअसल, सुनील शेट्टी उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल थे जिन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही अपनी बॉडी पर काफी ध्यान दिया था. 

‘बलवान’ में सुनील शेट्टी के अभिनय के साथ ही उनकी बॉडी और दमदार आवाज को भी काफी पसंद किया गया था. अब जब बॉलीवुड में किसी एक्टर की भारी आवाज की बात हो तो कोई अमिताभ बच्चन को कैसे ही भूल सकता है. ऐसे तो इंडस्ट्री में हर नया एक्टर अमिताभ बच्चन जैसा स्टारडम पाने की ख्वाहिश लिए आता है, लेकिन बहुत कम ही लोगों का ये सपना पूरा हो पाता है.

टूट गया सपना-
सुनील शेट्टी ने खुद अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अच्छी बॉडी और दमदार आवाज होने की वजह से उन्हें भी ये लगने लगा था कि वह बॉलीवुड के दूसरे अमिताभ बच्चन बन सकते हैं. लेकिन उनका ये सपना कभी हकीकत में तब्दील नहीं हो पाया था. दरअसल, हिट फिल्म से डेब्यू करने वाले सुनील शेट्टी की कई फिल्में बैक-टू- बैक फ्लॉप हो गई थीं.

बदल गया था लोगों का रवैया-
‘अन्ना’ ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि ‘बलवान’ की सफलता के बाद जिन लोगों को उनकी बॉडी और आवाज अच्छी लगती थी, धीरे- धीरे वह लोग भी बदल गए थे. फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद कोई भी उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहता था. इतना ही नहीं उन्हें उनकी आवाज के चलते ताने भी सुनने पड़ते थे.

कई बेहतरीन फिल्मों में किया है काम-
इन सब हालातों से ‘अन्ना’ इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने कई रातें सिर्फ फूट- फूटकर रोते- रोते ही बिता दी थीं. इतना ही नहीं उन्होंने तो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था. लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें एक्टिंग छोड़ वापस होटल बिजनेस में लौटने की सलाह देना भी शुरू कर दिया था. लेकिन सुनील शेट्टी ने हार नहीं मानी और वह डटे रहे. आखिरकार उनकी जिंदगी में वो दिन आ ही गया जब वह इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हो गए. सुनील शेट्टी ने ‘बॉर्डर’, ‘हेरा फेरी’, ‘दे दना दन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं.

Tags: Amitabh bachchan, Suniel Shetty

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें