
मो. सरफराज आलम/सहरसा. कहते हैं कि हुनर कभी बेकार नहीं जाता है. तभी तो हुनरमंद इंसान मिट्टी से भी सोना निकाल लेता है. ऐसा ही कुछ इनदिनों सहरसा में देखने को मिल रहा है.जहां एक स्नातक पास युवक जब पारिवारिक समस्या के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाया तो पिता की मदद करने के लिए पहले उनकी स्टेशनरी की दुकान में मदद देने लगा. लेकिन उसके अंदर का हुनर उसे कुछ और करने के लिए लगातार प्रेरित करता रहा.
ऐसे में वह दुकानदारी से समय निकाल कर घर में बेकार पड़े नारियल के टुकड़े, जूट, पुआल सहित अन्य सामान से कुछ ना कुछ सजावटी सामान बनाना शुरू कर दिया. बेकार सामान को हुनरमंद हाथ लगते ही वह जीवंत आकार लेता चला गया.
शुरुआती दौर में भी हो रही आमदनी
जिले के शहरी क्षेत्र के शिवपुरी ढाला वार्ड- 17 निवासी विकास भारती अच्छी कलाकृति बनाने का लगातार प्रयास करते रहते हैं. उनकी माने तो फालतू समय में जब इंसान मोबाइल, टीवी सहित अन्य दूसरी जगह समय बर्बाद करता है, ठीक इसके विपरीत वह अपने समय को अपना हुनर विकसित करने में खर्च करते हैं. इसमें उन्हें सफलता भी मिल भी रही है. अभी उनका शुरुआती दौर है. कलाकृतियों के बेचकर हर माह 10 हजार तक की आमदनी भी शुरू हो गई है. इससे उनका खर्च भी निकल जा रहा है और आगे कुछ अलग करने का इरादा भी मजबूत हो रहा है.
कॉल कर दे सकते हैं ऑर्डर
विकास बताते हैं कि वे केला के तना से भगवान श्रीकृष्ण का चित्र फोटो फ्रेम में तैयार करते हैं. इसके अलावा धान के पुआल से कई आकर्षक फोटो फ्रेम भी तैयार करते हैं, तो वहीं पुआल से गौतम बुद्ध की आकर्षक तस्वीर भी बना रहे हैं. इसके अलावा वे पेन स्टैंड, गिफ्ट, हेयर क्लिप सहित अन्य गिफ्ट आइटम भी तैयार कर रहे हैं. अगर आपको भी ये आकर्षक गिफ्ट लेना हो तो आप विकास कुमार के मोबाइल नम्बर-7004927648 पर कॉल कर ऑर्डर दे सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 17:59 IST








