हाइलाइट्स
जेफ बेजोस दूसरी शादी करने जा रहे हैं.
पहली शादी में जेफ ने प्रीनप अग्रीमेंट नहीं किया था.
तलाक के वक्त पहली पत्नी को 38 बिलियन डॉलर देने पड़े थे.
नई दिल्ली। दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दोबारा शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सैंचेज के साथ सगाई की है. खबर है कि दूसरी शादी से पहले जेफ बेजोस अपनी मंगेतर के साथ प्रीनप अग्रीमेंट साइन करने वाले हैं. बता दें कि पहली शादी में तलाक के सेटलमेंट के तौर पर 38 बिलियन डॉलर यानी करीब तीन लाख करोड़ रुपये जेफ बेजोस ने अपनी पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट को दिए थे.
59 वर्षीय जेफ बेजोस ने बीते दिनों अपने 500 मिलियन डॉलर के सुपर यॉट में मेडिटरेनियन सी में लॉरेंस को शादी के लिए प्रपोज़ किया था. सगाई में जेफ बेजोस ने लॉरेंस को 20 कैरेट के हीरे की अंगूठी पहनाई है.
बेजोस साल 2018 से ही सैंचेज को डेट कर रहे हैं.
प्रीनप अग्रीमेंट क्या होता है?
प्रीनप अग्रीमेंट यानी प्रीनपिटल अग्रीमेंट. नपिटल का मतलब होता है शादी. प्रीनपिटल अग्रीमेंट का मतलब होता शादी से पहले हुआ समझौता. इस समझौते में कपल शादी और शादी के बाद सेपरेशन की स्थिति को लेकर सारी कंडीशंस पहले ही तय कर लेते हैं. शादी में दोनों की फाइनेंशियल रिस्पॉन्सिबिलिटीज़ क्या होंगी, शादी अगर टूटती है तो उसके बाद सेटलमेंट की शर्तें क्या होंगी. किसे कितने पैसे देने होंगे. ये सब प्रीनप अग्रीमेंट में लिखा होता है. ये एक तरह का लीगल कॉन्ट्रैक्ट होता है जिसमें लड़का-लड़की आपसी सहमति से साइन करते हैं.
सैंचेज एक टीवी होस्ट, एक्ट्रेस और जर्नलिस्ट रही हैं.
जेफ बेजोस ने पहली शादी में नहीं किया था प्रीनप
जेफ बेजोस ने मैकेंजी स्कॉट के साथ हुई अपनी पहली शादी में प्रीनप अग्रीमेंट साइन नहीं किया था. प्रीनप नहीं होने की स्थिति में कानून के हिसाब से तलाक का सेटलमेंट होता है और उसी के हिसाब से एलिमनी तय होती है. दोनों में से जो पार्टनर ज्यादा सक्षम है, उसे कोर्ट के आदेश पर दूसरे पार्टनर को एलिमनी देनी होती है. इसी के चलते 2019 में जब जेफ बेजोस और मैकेंज़ी स्कॉट का तलाक हुआ था तो जेफ को 38 बिलियन डॉलर अपनी पूर्व पत्नी को देने पड़े थे. फिलहाल जेफ की नेट वर्थ 138 बिलियन डॉलर की है. माना जा रहा है कि इस बार जेफ बेजोस प्रीनप कर लेंगे, ताकि तलाक की स्थिति में उन्हें अपने फॉर्चून का बड़ा हिस्सा अपनी पत्नी को न देना पड़े.
जबसे दोनों की शादी की बात सामने आई है, उन्हें अक्सर ही साथ देखा जा रहा है.
कौन हैं लॉरेन सैंचेज़?
लॉरेन सैंचेज़ अमेरिकी एक्ट्रेस और होस्ट रह चुकी हैं. जेफ और लॉरेन ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेफ की स्पेस एक्प्लोरेशन कंपनी ब्लू ओरिजिन में काम करने के दौरान दोनों को प्यार हुआ. साल 2019 में पहली पत्नी से तलाक फाइनल होने के बाद जेफ बेजोस ने लॉरेन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया.
बेजोस ने पहली पत्नी को तलाक के समय करीब 3 लाख करोड़ रुपये का हर्जाना दिया था.
लॉरेन साल 2011-2017 के दौरान गुड डे LA मॉर्निंग शो की को-होस्ट रही हैं. वो फाइट क्लब, द लॉन्गेस्ट यार्ड और टेड 2 जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. साल 2016 में लॉरेन ने ब्लैक ऑप्स एविएशन नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की. ये पहली एरियल फिल्म और प्रोडक्शन कंपनी है जिसे एक महिला ओन करती है.
.
Tags: Amazon CEO, Business news in hindi, Celebs marriage, Jeff Bezos
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 17:54 IST








