बेटे ने बुजुर्ग मां को बांस से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 रहमान, बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कठार मुडिला गांव में कलुगी बेटे ने अपनी मां कोशल्या को बांस से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी और आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की आखिर इतनी छोटी बात पर कोई बेटा अपनी बुजुर्ग मां को बांस से पीट पीटकर मौत के घाट कैसे उतार सकता है.

दरअसल मां का बस इतना कुसूर था की जब भी उसके बेटे और बहू में झगड़ा होता था तो वह अपनी  बहू  का पक्ष लेती थी. बस इसी बात से खार खाए आरोपी बेटे ने अपनी ही मां पर ताबड़तोड़ बांस से हमला कर मौत के घाट उतार दिया.

बहू का पक्ष लेने पर बेटे ने की मां की हत्या
बता दें आरोपी बैजनाथ आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा मारपीट करता था. सुबह ने पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा. बेटे और बहू के बीच झगड़ा होता देख 58 वर्षीय मां कोशल्या बीच बचाव करने लगी और अपने बेटे को डांटने लगी. बस यही बात बेटे को बुरी लग गई और पास में रखे बांस से अपनी बुजुर्ग मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई. गांव वालों ने सीएचसी कप्तानगंज पर ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया की किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच झगड़ा हो गया. बेटे ने बांस से अपनी मां के सर पर मार दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 17:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें