बेजुबानों के लिए फरिश्ता बने पीलीभीत के युवक को सलाम, 200 से अधिक जानवरों का कर चुके है रेस्क्यू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सृजित अवस्थी/पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले का रहने वाला अंकुर वर्मा शहर के बेजुबानों के लिए फरिश्ता बने हुए है . अंकुर बीते आठ सालों से बेजुबानों को रेस्क्यू, फीडिंग आदि कर रहा है. यह सारी सेवा वह खुद के निजी खर्च पर ही कर रहा है. उसके पूरे सफर की शुरुआत ख़ुद के घर में गाय पालने के साथ हुई थी.

न्यूज़ 18 लोकल से बातचीत में अंकुर वर्मा ने बताया कि उनके जीवन में पशु प्रेम की शुरुआत उनके घर से ही हुई है. उनके परिवार ने तक़रीबन 10 साल पहले बूचड़खाने से एक गाय को रेस्क्यू कर उसे पालना शुरू किया. तभी से उनके मन में बेजुबानों को लेकर अलग भावना जग गई. उसके बाद से ही सड़कों पर घूम रहे हैं बेजुबानों को तकलीफ में देखकर अंकुर उनकी मदद में जुट जाते है. चोटिल बेजुबानों का इलाज हो या कोई जानवर कहीं फंसा हो अंकुर सूचना मिलने पर फौरन मौके पर पहुंच कर कमान संभाल लेते हैं.

30 बार किया है रक्तदान
अंकुर ने बताया कि वह किसी संस्था या फिर संगठन के साथ नहीं जुड़े है. ऐसे में वह रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नगर निकाय व पशु चिकित्सालय की टीम की मदद लेते है. इस कार्य से जुड़े सभी आवश्यक खर्च वह खुद के पैसे से ही करते हैं. अंकुर अभी तक 200 से भी अधिक रेस्क्यू सफलतापूर्वक कर चुके हैं. वहीं वे 30 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं. अंकुर रक्त की आश्यकताओं के लिए भी 24*7 उपलब्ध रहते हैं.

मदद के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं अंकुर
अगर आप भी किसी बेज़ुबान को मुसीबत में पाते हैं या फिर किसी को रक्त की आश्यकताओं के लिए परेशान देखते हैं और चाहते हुए भी उसकी मदद नहीं कर सकते. तो ऐसे में आप अंकुर वर्मा के मोबाइल नंबर 8218206886 पर संपर्क कर सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 15:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें