नई दिल्ली. HPBOSE Board Exam: हिमाचल प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बीमारी और अन्य कारणों के चलते ऐसे परीक्षार्थी जो परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाये थे उन्हें फिर से बोर्ड परीक्षाओं में बैठने का मौका दे रहा है. बोर्ड परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने वाले इन स्टूडेंट के लिए इसी महीने परीक्षा आयोजित की जाएगी. बता दें कि ये परीक्षा बोर्ड की ओर से विशेष अवसर के तहत ली जा रही है. इसमें दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षा के छात्रों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा.
स्टूडेंट्स की जानकारी के लिए बता दें कि ये परीक्षाएं 5 से 14 जून तक सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड ने बीमारी, भर्ती परीक्षा टेस्ट सहित अन्य कारणों से कंपार्टमेंट, टर्म-2 और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने से वंचित रहे दसवीं और बारहवीं के करीब 14 छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है. इसके तहत 5 से 14 जून तक परीक्षाओं का आयोजन होगा इस दौरान दसवीं कक्षा के 8 और 12वीं कक्षा के 6 अभ्यर्थियों को ये विशेष अवसर प्रदान किया गया है.
शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि विशेष अवसर के तहत सामाजिक विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, साइंस, टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, साइंस विषय से संबंधित परीक्षाओं का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की यह परीक्षाएं उनके पूर्व में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में ही आयोजित होंगी. परीक्षा का संचालन संबंधित परीक्षा केंद्र में प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक के समन्वय में होंगी जो कि परीक्षार्थियों की संख्या के मुताबिक पर्यवेक्षी के तौर पर अपने स्टाफ की ही नियुक्ती करेंगे.
आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल में प्री-मॉनसून में ‘सावन सी झड़ी’, केलांग में 14 डिग्री लुढ़का पारा, सिरमौर में गाड़ी पर लैंडस्लाइड

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल में कैबिनेट विस्तार जल्द, दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू, मुकेश और विक्रमादित्य सिंह

Himachal Weather Updates: सर्दियों जैसी ठंड-मई में याद आया दिसंबर, हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो जरूर लाएं गर्म कपड़े!

Success Story: बहन पंचायत प्रधान, भाई बना नायब तहसीलदार, फूले नहीं समा रहे मां-बाबूजी

मौत का घूंटः हिमाचल के ठेकों में बिक रही है जहरीली और नकली शराब!

हिमाचल को OPS बहाली की मिली ‘सजा’, केंद्र सरकार ने लोन सीमा 5500 करोड़ घटाई, मैचिंग ग्रांट भी की बंद

CUET Admission 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी जून के पहले हफ्ते में शुरू करेगी CSAS पोर्टल, दाखिले में क्या है इसका रोल

दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिमला के लिए रखी ये मांग

VIDEO: मंडी में घर के आंगन में दिनदिहाड़े घूमता दिखा तेंदुआ, लोगों के उड़े होश

केंद्र ने रोका हिमाचल का मनरेगा का पैसा, तकनीकी सहायक और ग्रामीण रोजगार सेवकों का वेतन रुका
ये भी पढ़ें-
Board Result: 12वीं में किया है टॉप तो बेटियों के साथ बेटों को भी मिलेगी स्कूटी, इतने प्रतिशत अंक वालों को होगा लाभ
Summer Holidays Schools Open: देश के किस राज्य में कब से खुलेंगे स्कूल, यहां चेक करें पूरी डिटेल
.
Tags: Board exams, Board result, HPBOSE
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 15:47 IST








