
प्रदीप कश्यप/सतना: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा नए शैक्षणिक सत्र 2023-24 को लेकर सभी विद्यालय द्वारा जानकारी मांगी गई है. इसी कड़ी में सतना में भी जिला जन शिक्षा केन्द्र के द्वारा सभी विद्यालयों से जानकारी मांगी गई थी, जिनमें शहर के 13 निजी विद्यालयों द्वारा जानकारी समबिट नहीं की गई.
इन 13 विद्यालय में 4 मदरसे भी शामिल हैं, जिसके चलते जिला शिक्षा केंद्र के जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी द्वारा 13 विद्यालयों के खिलाफ मान्यता रद्द करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि 13 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और तीन दिवस के अंदर इन 13 विद्यालयों का स्पष्टीकरण जवाब मांगा है. अगर जवाब समय से नहीं मिला तो इन विद्यालयों की मान्यता रद्द की जाएगी.
ये हैं विद्यालय
मान्यता रद्द होने वाले 13 विद्यालय का नाम सरस्वती ज्ञान मंदिर- धवारी, मदरसा दारुल उलूम गरीब नवाज- धवारी, सरस्वती नवोदय पब्लिक स्कूल- पतेरी, मदरसा सिद्दीकी- खूथी, मदरसा जामियातुल वतन शरीफ वार्ड- धवारी, शिवसागर विद्या मंदिर- धवारी, डी एस कान्वेंट स्कूल- धवारी, मदरसा मदीनी- सिंधी कैंप, दुर्गा शिक्षण सदन- संग्राम कॉलोनी, निधि शिक्षा सदन- नई बस्ती, उत्तम एकैडमी स्कूल, नवीन नेहरू बाल विद्या मंदिर- सिद्धार्थनगर, एसडीएस कान्वेंट स्कूल- सिद्धार्थनगर हैं.
पत्र लेने से किया इनकार
इस बारे में शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक (DPC) विष्णु त्रिपाठी का कहना है कि शासन से निर्देश है कि शासकीय और अशासकीय विद्यालय डाइस डेटा की फीडिंग करेंगे. इसमें संस्था की पूरी जानकारी होती है और एक-एक बच्चों की जानकारी यहां पर एंट्री की जाती है. सतना में 13 विद्यालयों को डेटा में फीडिंग न करने की वजह से नोटिस दी गई थी, लेकिन इन विद्यालयों के द्वारा पत्र लेने से इनकार कर दिया था.
.
Tags: Mp news, Satna news, School news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 15:51 IST








