कुंवारी लड़कियों को बेहोश कर पति के सामने पेश करती थी पत्नी, फिर करवाती थी रेप! बहन को भी बनाया शिकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इतिहास में कई ऐसे अपराधी हुए हैं जिनके अपराध ने सभी को हैरान कर दिया है पर कनाडा के पॉल बर्नार्डो (Paul Bernardo) और उसकी पत्नी कार्ला होमोल्का (Karla Homolka) के अपराध ऐसे थे कि उनके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दोनों ने बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड से अपने सफर की शुरुआत की और फिर फिर पति-पत्नी बन गए. पर उनका एक काला सच दुनिया को झकझोर कर रख देता है. पॉल ने अपराध को पूरी तरह अंजाम दिया पर कार्ला ने जो किया, उसके अनुसार उसे सजा नहीं मिली. इसलिए आज हम कार्ला के बारे में बताने जा रहे हैं. दोनों को ‘Ken and Barbie Killers’ के नाम से जाना जाता है.

न्यूज18 हिन्दी की सीरीज ‘Brutal Women Series’ के तहत आज हम बात कर रहे हैं टोरंटो (Toronto, Canada) की रहने वाली कार्ला के बारे में जिसने पति के साथ मिलकर कई युवतियों का रेप किया और 3 की हत्या भी कर दी. उनमें उसकी अपनी बहन भी शामिल थी. कार्ला का जन्म 1970 में हुआ था. उसे जानवरों से बहुत प्यार था, इसलिए वो जानवरों की क्लिनिक में काम करने लगी. एक बार वो काम के सिलसिल में कहीं गई थी. उस वक्त उसकी उम्र 17 साल थी. तभी उसकी मुलाकात 23 साल के पॉल से हुई. दोनों को देखते ही देखते प्यार हो गया और वो ऐसे संबंध में बंध गए जिसमें पॉल को तभी खुशी मिलती थी जब वो कार्ला को यतनाएं देता था. इस तरह वो कार्ला का मास्टर बन गया था और कार्ला उसकी दास.

बहन को बनाया बॉयफ्रेंड के हवस का शिकार
पॉल को इस बात का दुख था कि जब कार्ला उससे मिली थी, तब वो कुंवारी नहीं थी. इस बात की भरपाई करने के लिए कार्ला ने प्लान बनाया. दिसंबर 1990 में परिवार ने हॉलीडे पार्टी होस्ट की थी. उसने अपनी 15 साल की बहन को ड्रग्स देकर बेहोश कर दिया और पॉल एक बेडरूम में ले गई जहां पॉल इंतेजार कर रहा था. पॉल ने फिर कार्ला की बहन का रेप किया पर तभी कार्ला को उल्टी आने लगी और बेहोशी में उल्टी की वजह से उसका गला चोक हो गया और उसकी मौत हो गई. तब दोनों ने बहन को बिस्तर पर लेटा दिया और परिवार से बोल दिया कि नींद में उसे उल्टी आ गई जिसकी वजह से ये हादसा हो गया.

woman offer young girls to boyfriend to rape

कार्ला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर बहन का रेप किया और फिर उसे मार डाला. कुछ ही महीनों बाद फिर उसने बॉयफ्रेंड से शादी भी कर ली. (फोटो: Twitter/@weiner1962)

पॉल और कार्ला की शादी
बहन की मौत के 6 महीने बाद ही दोनों ने शादी कर ली. कार्ला ने पॉल से वादा किया कि वो उसके लिए कुंवारी लड़कियां लेकर आएगी जिससे वो अपनी हवस को शांत कर सके. एक पेट शॉप में काम करने वाली 15 साल की कर्मी जेन डो को कार्ला ने जून 1991 को अपने घर दावत पर बुलाया. उसे भी नशे की दवाई देकर बेहोश कर दिया और फिर कार्ला ने उसे भी पति के सामने पेश किया. पर उससे पहले कार्ला ने खुद भी जेन डो का रेप किया. युवती की जान बच गई पर वो इतनी ज्यादा नशे में थी कि उसे याद ही नहीं था कि उसके साथ क्या हुआ.

14 साल की लड़की से रेप-हत्या
इस हादसे के एक हफ्ते बाद ही उन्होंने 14 साल की लड़की लेसली महाफी को शिकार बनाया. पॉल ने लड़की को सड़क पर चलते देखा था और उसे उठाकर घर लेता आया. दोनों ने मिलकर उसका रेप किया और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की. लड़की ने दावा किया कि उसकी आंख पर जो पट्टी बांधी गई है, वो ढीली है और उसने उनका चेहरा देख लिया है. बचकर निकलने के बाद वो उनकी शिकायत पुलिस से करेगी. बस फिर क्या था, दोनों ने लड़की को खतरनाक ड्रग्स दिया जिससे उसकी मौत हो गई और उसकी लाश के कई टुकड़े कर तालाब में बहा दिया. एक बोरी, जिसमें लाश के कुछ टुकड़े थे, बहकर किनारे पर पहुंची और उसके जरिए लड़की की शिनाख्त की गई.

पॉल ने कार्ला पर ही कर दिया हमला
दोनों ने 1992 में क्रिस्टीन फ्रेंच नाम की 15 वर्षीय लड़की के साथ भी ऐसा ही किया. उसका रेप किया, वीडियो रिकॉर्डिंग की और फिर हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया. उसकी लाश अप्रैल 1992 में बरामद हुई थी. ये राज शायद ही किसी के सामने खुल पाता पर दिसंबर 1992 में पॉल ने अपनी ही पत्नी कार्ला के ऊपर फ्लैशलाइट से हमला किया जिससे उसको काफी चोट लगी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. उसने सबसे बोला कि उसका एक्सिडेंट हो गया था पर परिवार के लोग समझ गए कि वो एक्सिडेंट का मामला नहीं है, बल्कि कुछ और ही है.

कार्ला को मिली सिर्फ 12 साल की सजा
दूसरी ओर दो लाशें मिलने से कनाडा की पुलिस में हड़कंप मच गया था. हत्यारे और बलात्कारी की खोज जारी थी. पुलिस की छानबीन उन्हें पॉल तक ले गई और जब कार्ला को एहसास हुआ कि वो फंसने वाली है तो उसने अपने अंकल को पॉल का सच बता दिया. उसने ये भी बताया कि पॉल उसे भी खूब मारता पीटता था, और कभी-कभी उसने भी मजबूरी में इन जुर्मों में उसका साथ दिया है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. कार्ला पुलिस की गवाह बन गई. इतने घिनौने अपराध में जहां पॉल को उम्रकैद की सजा मिली, वहीं कार्ला को सिर्फ 12 साल की कैद हुई. साल 2005 में वो आजाद हो गई पर लोगों ने उसे माफ नहीं किया. मीडिया कवरेज और लोगों के तानों से तंग आकर उसने शादी की, और अपना नाम बदलकर लियाने टेल Leanne Teale रख लिया. अब उसके बच्चे हैं और वो कम्यूनिटी वर्क भी करती है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें