सालों से कूलर चला रहे लोगों को भी नहीं पता होता पेंट का महत्व, जंग से बचाना हो या कीड़ों से बचाना हो, होता है इससे चमत्कार!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गर्मी में मेटल कूलर काफी घरों में होता है इस्तेमाल
मेटल कूलर में पेंट लगाने के हैं कई फायदे
कूलर में पेंट लगाने से ये जंग लगने से बचाता है

नई दिल्ली. गर्मियों के दिनों में भारत ज्यादातर जगहों पर कूलर का इस्तेमाल होता है. क्योंकि, एसी चलाने का खर्च काफी ज्यादा होता है, इसलिए लोग कूलर इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं. ज्यादातर घरों में मेटल वाला कूलर ही होता है और इसे खिड़कियों पर लगाया जाता है. अगर आप चाहते हैं आपका कूलर कई सीजन तक काम आता रहे तो पेंट के महत्व को यहां जान लें.

दरअसल, आपने देखा होगा कि कूलर में काफी सारे लोग पेंट करते हैं. वहीं, कुछ कूलर दुकान से ही पेंट लग के आते हैं. मेटल वाले कूलर में पेंट करना काफी फायदेमंद होता है. आइए इसके अलग-अलग फायदों के बारे में यहां जानते हैं.

कीड़ों से बचाने में आता है काम
अगर आप कूलर को कीड़ों से बचाना चाहते हैं. तो केवल आपको पेंट में आधा कप मिट्टी का तेल मिलाना है और इसे कूलर पर लगाना है. मिट्टी का तेल कूलर को कीड़ों से बचाएगा. साथ ही कई और काम भी करेगा.

ये भी पढ़ें: Smartphone Tips: हर कोई लगाता है फोन में स्क्रीन गार्ड…लेकिन क्या सच में होती है इसकी जरूरत? क्या होते हैं नुकसान?

बदबू करेगा दूर
कूलर में बार-बार पानी न बदलने या काफी पुरानी घास लगे होने पर एक अलग सी बदबू आने लगती है. इस बदबू से दूर रहने के लिए आप पेंट की मदद ले सकते हैं. इसके लिए पहले आपको कूलर से पानी खाली कर इसे अच्छी तरह से सुखाना होगा और फिर पेंट करना होगा.

जंग से बचाएगा
चूंकि, मेटल वाले कूलर पानी डलने की वजह से जल्दी जंग लगने का शिकार होते हैं. ऐसे में इसे पेंट लगाकर बचाया जा सकता है. इसके लिए आपको साधारण पेंट की जगह मेटल प्राइमर इस्तेमाल करना होगा. ये मेटल में जंग लगने से बचाते हैं.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech News in hindi, Tech Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें