ग्‍वालियर की विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, आधा दर्जन के खिलाफ शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



ग्वालियर. शहर के एसपी ऑफिस पहुंच युवती ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ग्वालियर की रहने वाली मुस्लिम युवती से उत्तर प्रदेश निवासी शौहर सहित आधा दर्जन ससुरालियों ने लगातार दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह भागकर ग्वालियर स्थित अपने मायके पहुंची. पीड़िता ने उत्तर प्रदेश के जालौन में भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में पीड़िता ने ग्वालियर पुलिस से गुहार लगाई है.

ग्वालियर के शिवनगर सत्यनारायण की टेकरी के पास में रहने वाली एक मुस्लिम युवती ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. युवती का कहना है कि 29 मई को 2022 को उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शाहिद नाम के युवक के साथ हुई थी. ग्वालियर में मुस्लिम रीतिरिवाज के मुताबिक निकाह हुआ, लेकिन ससुराल पहुंचते ही उसका जीवन नरक बन गया. पति शाहिद ने उसे दिन-रात कमरे में बंद रखना शुरू कर दिया.

आरोप है कि कुछ समय बाद शाहिद ने अपने भतीजे तौफीक अली, अर्श काजी, आरिफ काजी से उसके साथ बलात्कार करवाया. विरोध करने पर पति द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गई. युवती का कहना है कि उसका पति शाहिद अली अपने बड़े भाईयों खालिद अली एवं शाबिर से भी उसका बलात्कार करवाता था. युवती अपने मां या मायके में अन्य लोगों से ससुराल से बातचीत नहीं कर सकती थी. उस पर इतनी बंदिशें लगा रखी थी.

छह महीने तक यातनाएं झेली
आखिरकार उसने अपने पति से मायके जाने की मिन्नतें की और वहां किसी से भी उसके साथ हो रहे जुल्म के बारे में नहीं बताने के आश्वासन के बाद उसे 24 दिसंबर 2022 को ग्वालियर भेजा गया, तब से वह अपनी ससुराल नहीं गई है. उसने अपने साथ हो रहे जुल्म की कहानी को जालौन जिले के ऐट थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई. तब उसने मार्च में ग्वालियर एसपी ऑफिस में अपने ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी चाही. यहां भी वह कई दिनों से चक्कर लगा रही है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है. वहीं पुलिस ने इस मामले में महिला को जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.

यूपी पुलिस से जानकारी लेकर कार्रवाई करेगी ग्वालियर पुलिस

ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि युवती ने जालौन जिले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत की है. वहां की जांच पड़ताल और कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी. इसके बाद ग्वालियर में संबंधित लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी. महिला ने अपने पति शाहिद के अलावा उसके बड़े भाइयों खालिद अली, साबिर अली के अलावा भतीजे तौफीक अली, अर्श काजी और आरिफ काजी के खिलाफ बलात्कार मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें