क्या है अक्षय कुमार का फी स्ट्रक्चर? फिल्में फ्लॉप होने पर ले रहे कितने पैसे! ‘खिलाड़ी’ ने खुद बताई अंदर की बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के लिए पिछला साल फिल्म और करियर के नजरिए से बुरे साबित हुआ हैं. अक्षय ने पिछले एक साल में ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’ और ‘सेल्फी’ जैसी फ्लॉप फिल्में दीं. ‘सेल्फी’ का तो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ. लेकिन अक्षय की फीस में कोई कमी नहीं हुई है. अक्षय ने अपनी फिल्मों के फ्लॉप होने और फीस पर बात की है. अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की जिम्मेदारी खुले तौर पर ली है. उनका मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के बाद ऑडियंस की पसंद बदल गई है

अक्षय कुमार का कहना है कि ऑडियंस सिनेमाघरों में सिर्फ लार्जर-द-लाइफ फिल्में देखना चाहते हैं. इंडस्ट्री में भी बदलाव हो रहा है और उसी के अनुसार फिल्मों की प्लानिंग की जा रही है. कोविड एक बहुत बड़ा झटका था. अक्षय को उम्मीद है कि 2024 के अंत तक इंडस्ट्री में स्थिरता आ जाएगी और आज की तुलना में बेहतर स्थिति में होगी.

वहीं, अक्षय कुमार ने उन खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें कहा जा रहा है कि वह मेकर्स से बहुत ज्यादा फीस लेते हैं और इसकी वजह से फिल्मों को बजट जाता है और अगर फिल्म फ्लॉप होती है, तो मेकर्स का बहुत नुकसान होता है. इस पर अक्षय ने बताया कि वह अब एडवांस फीस नहीं ले रहे हैं. उनकी फीस के बारे में जो भी खबरें चल रही हैं वो पूरी तरह से सही नहीं है.

अक्षय कुमार ने मिंट को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं ज्यादा फीस नहीं ले रहा हूं. मैं फिल्मों में पार्टनर हूं. अगर ‘सेल्फी’ फ्लॉप हो गई तो मुझे फीस नहीं मिलेंगे या मेरी फीस का सिर्फ 10 प्रतिशत मिलेगा. आज, अगर आप मेरे पास एक आइडिया लेकर आते हैं और हम साथ में काम करते हैं, तो हम पार्टनर के रूप में काम करेंगे और इसके लिए साथ मेहनत करें और रिलीज करेंगे.

अक्षय कुमार ने कहा, “अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चलती है, तो हम दोनों की कमाई होगी. अगर नहीं, तो हम दोनों की कमाई कम या बिल्कुल नहीं होगी. लेकिन यह माइनस में नहीं जाएगी.” उन्होंने आगे कहा कि इस ‘सेल्फी ‘और ‘रक्षाबंधन’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं. डिज्नी या ज़ी को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उन्होंने कोई एडवांस फीस नहीं ली. सेल्फी के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी मैंने और मेरे पार्टनर करण जौहर ने ली.

Tags: Akshay kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें