
नरेश पारीक/चूरू.सीबीएसई 10वीं और 12वीं के वे विद्यार्थी जो अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट है या कुछ एक विषयो में फेल हुए हैं वो अभ्यर्थी एक जून से आवेदन कर सकेंगे. तय तिथि बाद अभ्यर्थियों को भारी भरकम विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा. अभ्यर्थियों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 17 जुलाई से होगी.
सीबीएसई ने इस सम्बंध में निर्देश जारी किए है. सीबीएसई एक जून को पूरक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा. निर्देश में स्प्ष्ट किया गया कि वे उम्मीदवार जो सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए और अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं या एक, दो विषयो में विफल रहे हैं वे आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून
शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में होगी. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2023 है. विधार्थियो को स्कूल में प्रति विषय 300 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा.16 से 17 जून के बीच भुगतान करने वाले अभ्यर्थियों को 2000 रुपए का विलंब शुल्क देना होगा. कक्षा 12वीं के लिए नियमित छात्र जो बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे .परीक्षा 2023 और कंपार्टमेंटल के रूप में घोषित किए गए .वे केवल एक विषय मे आवेदन कर सकेंगे. जबकि 10वीं कक्षा के लिए कंपार्टमेंटल घोषित छात्र एक या दो विषयो के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
जिन स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड से क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लिया है और अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या वे एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं. वे सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए 1 जून से आवेदन पत्र भर सकते हैं. स्टूडेंट्स आवेदन पत्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर भर सकेंगे. सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन जुलाई 2023 में किया जाएगा.








