अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. इन दिनों शादी-ब्याह का मौसम है. वेडिंग सीजन के धूम-धड़ाके के बीच अच्छी खबर है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोने के भाव स्थिर हो गए हैं. वहीं, चांदी भी लुढ़क गई है. बुधवार 31 मई को यहां चांदी के भाव में 500 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. जानकारों का मानना है कि यह सोने-चांदी के खरीदारी के लिए बेहतर समय है. बता दें कि, सोने-चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती और बढ़ती रहती है.
वाराणसी सर्राफा बाजार में 31 मई को 10 ग्राम 24 कैरेट शुद्ध सोना के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 59,690 रुपये है. 30 मई को भी इसका यही भाव था. सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया कि मई के शुरुआती दिनों में सोने के भाव आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इसके दाम में थोड़ी कमी देखने को मिल रही है. उम्मीद है कि इसकी कीमत थोड़ी और गिर सकती है.
वहीं, 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 56,650 रुपये के दाम पर बिक रही है. 29 और 30 मई को भी इसका यही भाव था. 27 और 28 मई को इसका दाम 56,750 रुपये था. जबकि, 26 मई को इसका रेट 56,800 रुपये था. 25 मई को इसकी कीमत 57,250 रुपये थी.
आपके शहर से (वाराणसी)

Nirjala Ekadashi 2023: निर्जला एकादशी पर ‘जलदान’ से दूर होंगे सारे कष्ट, काशी के ज्योतिषी से जानें उपाय

2000 Rupees Note : 2000 के नोट का बनारसी जुगाड़, ये दुकानदार दे रहा खास ऑफर

Varanasi Gold Rate: वेडिंग सीजन में सोने चांदी के भाव ठहरे, चेक करिए आज की कीमत

Varanasi Weather Update: बनारस में फिर चढ़ने लगा पारा, गर्मी बढ़ने से पंडित और पुरोहितों की बढ़ी टेंशन

Gold Price in Varanasi: सोने के कीमतों में आई कमी, चांदी महंगा, चेक करिए लेटेस्ट कीमत

Vande Bharat Train: खुशखबरी! रांची-वाराणसी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, 6 घंटे में पूरा होगा सफर

Varanasi News: बनारस में तैयार हुआ हाईटेक फ्लोटिंग चेंजिंग रूम, बाढ़ में डूबने की नहीं है टेंशन

PHOTOS: PM मोदी की काशी के ये हैं 5 शानदार प्लेस, दुनिया भर से घूमने आते हैं टूरिस्ट

Photos: कहीं लगा 56 भोग…तो कहीं महाआरती, बाबा की काशी में कुछ ऐसे मना गंगा दशहरा

Varanasi News : वाराणसी में अखिलेश यादव का अधूरा सपना होगा पूरा, डेनमार्क की तकनीक से बदलेगी वरुणा नदी की सूरत

Photos: बनारस घूमने आ रहे हैं…तो जरूर चखें ये पांच स्वाद, यहां देखिए तस्वीरें, जानिए खासियत
चांदी प्रति किलोग्राम 500 रुपये हुआ सस्ता
बुधवार को चांदी के रेट में 500 रुपये की गिरावट आई है जिसके बाद यह 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. 29 और 30 मई को इसका भाव 77,000 रुपये प्रति किलो था. जबकि, 27 और 28 मई को इसकी कीमत 76,200 रुपये थी. 26 मई को यह 76,500 रुपये था. 25 मई को इसका भाव 77,500 रुपये था. 24 मई को इसका दाम 78,000 रुपये था.
.
Tags: Banaras news, Gold Price Today, Money18, Silver Price Today, Up news in hindi, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 11:13 IST









