PHOTOS: 24 साल का 'वनवास' काट कर भगवान राम से मिले लक्षमण, गांव में उत्‍सव का माहौल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नरसिंहपुर जिले के करेली क्षेत्र में 24 साल के ‘वनवास’ के बाद भगवान राम से मिलने प्रभु लक्षमण वापस लौटे हैं. गौरतलब है कि यहां के करपगांव के राम मंदिर से 24 साल पहले राम दरबार से प्रभु लक्ष्मण की अष्टधातु की बेशकीमती प्रतिमा चोरी हो गई थी. गांव वाले अपने भगवान लक्ष्मण को जगह-जगह खोज रहे थे और जब भगवान लक्ष्मण की प्रतिमा नहीं मिली तो वे निराश होकर पिछले 24 साल से राम दरबार में प्रभु लक्ष्मण के बिना ही पूजा कर रहे थे. मगर सभी के मन में कहीं न कहीं एक उम्‍मीद जरूर थी कि किसी न किसी दिन उनके प्रभु लौट कर जरूर आएंगे.

प्रभु राम 14 साल का वनवास बिताकर अपने घर अयोध्या वापस लौटे थे, लेकिन करेली के करपगांव स्थित राम मंदिर में लक्ष्मण 24 साल के वनवास काटकर वापस लौटे है. भगवान लक्ष्मण की चोरी हुई प्रतिमा प्रशासन और गांव वालों की मेहनत की बदौलत वापस लौटी है. गांव के रहने वाले वीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सारे गांव में उत्सव का माहौल है. हालांकि प्रतिमा चोरी हुई थी इसलिए कागजी कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद मूर्ति उन्हें वापस सौंपी गई. दरअसल नरसिंहपुर के करपगांव से जब भगवान लक्ष्मण की ये बेशकीमती मूर्ति चोरी हुई, तो ग्रामीणों ने कई जगह तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पर कहीं भी मूर्ति का पता नहीं चला. कुछ दिनों पहले जब ग्रामीणों को भनक लगी कि एक अष्टधातु की प्रतिमा उमरिया जिले के चंदिया थाने के मालखाने में रखी हुई है तो गांव वाले थाने जा पहुंचे. कार्रवाई शुरू हुई तो पता चला कि यह वही मूर्ति है जो करेली के गांव से 24 साल पहले चोरी हुई थी. आखिरकार कागजी कार्रवाई करने के बाद भगवान लक्ष्मण को गांव वालों ने वापस अपने धाम मंदिर में विराजमान कर दिया. सारा गांव भगवान लक्ष्मण को लेने करेली थाने जा पहुंचा और फिर शुरू हुई करेली थाने से भगवान लक्ष्मण को उनके धाम वापसी की शोभा यात्रा. गांव में रहने वाले प्रतीक शर्मा ने बताया कि प्रभु राम का मंदिर भले शर्मा परिवार के स्वामित्व का हो पर यहां आस्था सारे गांव की है. महंत परिवार के सदस्य श्रेयांस शर्मा ने कहा कि जिन्होंने अपने बचपन में भगवान लक्ष्मण के दर्शन किये थे. अब वह सभी युवा हो गए हैं और युवा अब 24 साल बाद बुजुर्ग हो गए है. सभी गांव वालों ने शोभा यात्रा निकाल धूमधाम से भगवान लक्ष्मण को राम दरबार में लेकर आए और विराजित किया .इस बेहद खास नजारे को हर कोई देखना चाहता था. भगवान लक्ष्मण की मूर्ति को वापस दरबार में विराजित कर दिया गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें