
मुंबई. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) फेमस नाम है. सोनम में अपनी स्टाइल और एक्टिंग के जरिए वहां खास पसंद की जाती हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड पार्टीज और म्यूजिक वीडियोज में भी सोनम का अंदाज छाया रहता है. सोशल मीडिया पर भी वे एक्टिव हैं और अक्सर अपने फोटोज शेयर करती रहती हैं. ऐसे में सबके दिमाग में कई बार सवाल आता है कि वे बॉलीवुड की तरफ रुख क्यों नहीं कर रही हैं. इसे लेकर हाल ही एक इंटरव्यू में सोनम ने अपने दिल की बात रखी.
सोनम बाजवा ने पंजाबी इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना लिया है. वे कई दफा कह चुकी हैं कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं और वे अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं. बता दें कि ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दीपिका पादुकोण वाले किरदार के लिए सोनम ने भी ऑडिशन दिया था. इसके अलावा ‘स्ट्रीट डांसर 3’ के लिए उन्होंने एक गाना भी शूट किया था लेकिन वह फिल्म से हट गया था, जिसे बाद में यू ट्यूब पर रिलीज किया गया था.
अच्छा हुआ नहीं की वो फिल्म
बॉलीवुड फिल्मों में अब तक ना नजर आने को लेकर हाल ही सोनम ने फिल्म कंपैनियन से बातचीत की. इस दौरान सोनम ने बताया, ‘मैं जब फिल्मों में जगह बना रही थी, तब एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ 3 फिल्मों की डील की थी लेकिन शूटिंग से 6 दिन पहले मुझे प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया. बताया गया कि निर्देशक नर्वस फील कर रहे हैं क्योंकि वह उनकी पहली फिल्म है और वे रिस्क नहीं लेना चाहते. मुझे उस वक्त इसलिए बाहर का रास्ता दिखाया गया क्योंकि मैं नई थी. लेकिन अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो लगता है अच्छा हुआ मैं उन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा नहीं बनी. मैं हमेशा से बॉलीवुड में काम करने के लिए तैयार हूं लेकिन रोल अच्छा होना चाहिए, जो परिवार के संग देखा जा सके.’
पंजाबी कुड़ी सोनम बाजवा ने दिखाए किलर लुक, फोटोज हो गए वायरल, यूजर्स बोले-‘बटरस्कॉच विद् चॉकलेट’
सोनम ने यह भी बताया कि वे फिल्मों में किसिंग सीन को लेकर डरती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि पर्दे पर उनकी इमेज देखकर पता नहीं लोग क्या सोचेंगे. परिवार वाले कैसे रिएक्ट करेंगे.
.
Tags: Deepika padukone, Entertainment news., Punjabi cinema
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 10:14 IST









