हाइलाइट्स
झारखंड में कई बड़ी हस्तियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी.
कांग्रेस MLA प्रदीप यादव से जुड़े 16 ठिकानों पर ED की रेड.
प्रदीप यादव के करीबी के ठिकानों से बरामद हुए 65 लाख रुपए.
ईडी की छापेमारी में कई डिजिटल उपकरण भी किए गए बरामद.
रांची. रांची सहित राज्य के 12 स्थानों पर एक साथ ईडी की टीम के द्वारा छापेमारी मंगलवार की सुबह से ही देखने को मिली जो देर रात तक चली. विधायक प्रदीप यादव और उनके करीबियों के ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी से न सिर्फ राजधानी रांची मे हड़कंप देखने को मिला बल्कि झारखंड का संथाल परगना के इलाके हुई ईडी की दबिश ने एक साथ कई नए खुलासे भी किए. इस छापेमारी मे ईडी को 65 लाख रुपए वो भी राज्यों की उपराजधानी दुमका से बरामद किए.
दुमका मे ईडी ने प्रदीप यादव के करीबी अजय कुमार झा के यहां से 60 लाख रुपए बरामद किए हैं. इसके साथ ही दुमका के ही मनोज कुमार अकेला के यहां से करीब पांच लाख रुपए मिले हैं. हालांकि, मनोज कुमार यादव फरार है. मनोज एक सरकारी कर्मी है जो अपनी पत्नी के नाम पर टेंडर लेता था. वहीं, ईडी को अजय के घर से कई डिजिटल उपकरण समेत पेनड्राइव मिले हैं, जिसकी छानबीन की जाएगी और उनकी फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी.
ईडी की दबिश रांची में ही प्रदीप यादव के आवास के साथ 4 लोकेशन पर देखने को मिली. इसमें बरियातू रोड स्थित बिल्डर शिव कुमार के आवास के अलावा शिव कुमार के रातू स्थित दफ्तर में भी ईडी की दबिश देखने को मिली. जानकारी के अनुसार, शिव कुमार सत्ता के करीबी हैं और ब्यूरोक्रेसी में भी उनकी काफी पैठ है. वहीं, इसके साथ ही एक ठेकेदार के घर पर भी ईडी की दबिश देखने को मिली है. इसके साथ ही वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के निदेशक मनोज कुमार शर्मा के रांची स्थित आवास धुर्वा मे भी देखने को मिली.
आपके शहर से (रांची)

JAC 12th Result: ठेका मजूदर की बेटी आर्ट्स में 90.4% लाकर बनी जमशेदपुर टॉपर, IAS बनने का है सपना

JAC12th Result 2023 : 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नेहा सोनी ने जिले में किया टॉप, जानिए सफलता का राज

JAC 12th Topper 2023: डीएवी की कशिश परवीन बनी आर्ट्स की झारखंड टॉपर, नाना बेचते है सब्जी

JAC 12th Result 2023: JEE मेंस में RO रिपेयर के बेटे ने किया था पलामू टॉप, इंटर में भी दिखा दम

Street Food : कोरोना में पिता की नौकरी छूटी तो ग्रेजुएट बेटे ने खोला फूड स्टॉल, यहां के एग रोल के दीवाने हैं युवा

JAC 12th Result: पलामू की अंकिता अभाव के बावजूद बनी डिस्ट्रिक टॉपर, कॉमर्स में हासिल किए 87.6% मार्क्स

JAC 12th Result : रांची की माहविश 95.8% लाकर बनी कॉमर्स की सेकंड स्टेट टॉपर, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

JAC 12th Result: किसान के बेटे ने किया कमाल, आर्ट्स में 91.4% लाकर बना गोड्डा टॉपर

JAC 12th Result : देवघर की खुशी गांव में पढ़कर बनी जिला टॉपर, हासिल किए 91.6% अंक

Ranchi Gold Rate: सोने के भाव स्थिर, चांदी में गिरावट, खरीदारी का है अच्छा मौका

JAC 12th Result: बर्तन बनाने वाले की बेटी का दिखा दम, 91.6% के साथ आर्ट्स में बनी गुमला टॉपर
कहां- कहां हुई रेड?
– प्रदीप यादव के गोड्डा मुफ्फसील थाना स्थित आवास, रांची एजी मोड़ स्थित विधायक के सरकारी आवास क्वार्टर संख्या 9/19- पूर्व अभियंता व रियल स्टेट कारोबारी शिव कुमार के अरविंद मार्ग, कृष्णा नगर, नजदीक बरियातू फायरिंग रेंज
– अजय कुमार झा व मेसर्स मिक्की आर्यन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के एसपी कॉलेज, रसिकपुर दुमका स्थित कार्यालय- पेयजल विभाग के ठेकेदार विनोद कुमार लाल के दुमका स्थित आवास
– मेसर्स श्री साईं मैन्यूफैक्चरिंग एंड इंजीनियरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड व मेसर्स झारखंड पॉली ट्यूब्स के दफ्तर, इन कंपनियों के निदेशक भी विनोद कुमार लाल ही हैं.
– शिव कुमार सिंह से जुड़ी कंपनी हाईटेन कंस्ट्रक्शन, मैगनम डेवलपर्स व वैष्णवी होम्स के हैरिटेज अपार्टमेंट बरियातू के पहले तल पर स्थित दफ्तर
– मेसर्स वैष्णवी कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर प्राइवेट लिमिटेड के धुर्वा मांटेसरी स्थित दफ्तर
– प्रदीप यादव के करीबी मनोज कुमार अकेला के गोड्डा नहर चौक स्थित आवास
– विधायक के कारोबारी मित्र श्यामाकांत यादव के मालिकाना हक वाली होटल स्काई ब्लू और मां पंचबदन सिंहवाहिनी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेउ के पौडेयाहाट स्थित दफ्तर.
बताया जा रहा है कि रांची के शिवकुमार और दुमका के मिकी झा को जल्द ही ईडी समन जारी करेगी, ताकि दोनों से पूछताछ की जा सके. शिवकुमार कई कंपनियों के जरिए रियल स्टेट के कारोबार में सक्रिय हैं. वहीं ईडी ने दुमका में राज्य के प्रभावशाली राजनीतिक के करीबी अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा के यहां भी छापेमारी की है. मिकी झा के यहां से कई कागजात और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं. ऐसे में दोनों से उम्मीद है कि जल्द ईडी पूछताछ कर सकती है.
.
Tags: Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 10:08 IST









