JAC 12th Result: किसान के बेटे ने किया कमाल, आर्ट्स में 91.4% लाकर बना गोड्डा टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य आनंद /गोड्डा. झारखंड बोर्ड ने 12 वी आर्ट्स का रिजल्ट मंगलवार की शाम को जारी कर दिया है. जिसमें गोड्डा के बिट्टू राजा ने गोड्डा के वीर कुंवर सिंह इंटर कॉलेज से आर्ट्स में 91.4% अंक लाकर जिले में टॉप किया है और पूरे राज्य में 9 वां स्थान प्राप्त किया है. बिट्टू ने बताया कि परीक्षा देते समय उन्हें लगा था कि वह अच्छे नंबर से पास करेगा, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि टॉप करेगा.

रिजल्ट देखने पर उन्हें पता चला कि उन्होंने 457 अंक लाकर फर्स्ट डिवीजन से पास किया है. लेकिन न्यूज़ 18 लोकल के द्वारा बताया गया कि उन्होंने जिले में टॉप किया है. जिसके बाद से बिट्टू और उनका पूरा परिवार खुशी से फूले नहीं समाए रहा है. बिट्टू ने बताया कि वह गोड्डा के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल से दसवीं में 85% अंक प्राप्त किया था. भविष्य में आईएएस ऑफिसर बनना चाहता है.

वहीं, बिट्टू के पिता उमेश प्रसाद साह खेती-किसानी करते हैं. उन्होंने बताया कि जब से उन्हें यह सूचना मिली है कि उनके बेटे ने झारखंड टॉप 10 में अपना नाम दर्ज कराया है तब से वह मोहल्ले भर में मिठाइयां बांट रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज है और उन्हें यह विश्वास है कि आगे चलकर उनका बेटा आईएएस ऑफिसर भी बनकर दिखाएगा. इसके लिए परिवार पूरी तरह से मदद करेगा.

वहीं, बिट्टू की मां देवकी देवी ने बताया कि बिट्टू ने टॉप किया है. इसकी जानकारी होने के बाद शाम से ही मोहल्ले वाले भी उनके घर पर बधाई देने के लिए आ रहे हैं. बिट्टू तीन भाई बहन है. जिसमें बिट्टू सबसे छोटा है. मां ने कहा कि तीनों ही भाई-बहन पढ़ने में ठीक हैं. लेकिन बिट्टू हमेशा से क्लास में टॉप करते आ रहा है. बिट्टू को अंग्रेजी में 93, हिंदी में 90, राजनीति शास्त्र में 89, इतिहास में 91, भूगर्भ शास्त्र में 94 अंक मिले हैं.

Tags: Godda news, JAC, Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें