Bihar Teacher Recruitment News: पोस्ट, सिलेबस, वैकेंसी… पॉइंट्स में जानिए हर महत्वपूर्ण बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) यानी बीपीएससी (BPSC) ने प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. आयोग के अनुसार, सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है और आगामी अगस्त में इसके लिए परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद दिसंबर तक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा. आयोग का दावा है कि संभव हुआ तो इसी वर्ष के अंत में जॉइनिंग भी करा दी जाएगी.

बीपीएससी से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्राथमिक शिक्षककी 79,943, माध्यमिक शिक्षक की 32,916, उच्च माध्यमिक शिक्षक की 57,602 सहित कुल 1,70,461 रिक्तियां हैं. अधिसूचना के अनुसार, प्राथमिक शिक्षकों के लिए अर्हता इंटरमीडिएट, सीटीईटी या समकक्ष, बीएड या डीएलएड होनी चाहिए. वहीं, माध्यमिक शिक्षकों के लिए स्नातक, एसटीईटी या समकक्ष व बीएड एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए स्नातकोत्तर, एसटीईटी या समकक्ष होनी चाहिए. आइए महत्वपूर्ण बातों को बिंदुवार जानते हैं.

1. सैलरी से लेकर सिलेबस तक की जानकारी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर दी गई है. यहां विज्ञापन को डाउनलोड कर सकते हैं.
2. 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षकों नियुक्ति परीक्षा के लिए 15 जून से 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा.
3. बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा अगस्त की 19, 20, 26 और 27 तारीख को होगी.
4. प्रश्न पत्र एससीईआरटी और एनसीईआरटी आधारित होगा. प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक को एससीईआरटी के सिलेबस पर आधारित पुस्तकों को पढ़ाना होता है.
5 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित प्रश्न ही पूछे जाएंगे.
6. क्वालीफाइंग भाषा का एक सामान्य प्रश्न पत्र होगा और ये सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगा. 100 अंकों का ये प्रश्नपत्र दो भागों में बंटा होगा. पहले भाग में 25 नंबर की अंग्रेजी की परीक्षा हर किसी के लिए अनिवार्य होगी. इसमें एक-एक अंकों के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे.
7. क्वालीफाइंग भाषा प्रश्न पत्र के दूसरे भाग में हिंदी, उर्दू या बांग्ला तीनों में से किसी भी एक भाषा को चुन सकते हैं. इसमें एक-एक नंबर के 75 प्रश्न होंगे और दोनों भाग मिलाकर कम से कम 30 नंबर लाना होगा. यह केवल क्वालिफाइंग होगा और यह मेधा सूची का आधार नहीं होगा. 2 घंटे की परीक्षा होगी और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.
8. स्पेशल पेपर प्राथमिक विद्यालय (सामान्य अध्ययन) में एक-एक अंक के 120 प्रश्न होंगे. 80 प्रश्न तथ्यात्मक ज्ञान पर आधारित होंगे. इनमें प्राथमिक गणित, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण शामिल होंगे. जबकि 40 प्रश्न बुद्धिमता परीक्षण (रीजनिंग) और सामान्य जागरूकता से संबंधित होंगे. इसके लिए दो घंटे का समय मिलेगा और निगेटिव मार्किंग नहीं है.
9. माध्यमिक विद्यालय (विषय और सामान्य अध्ययन) में एक संयुक्त प्रश्न पत्र होगा. इसमें कुल 120 प्रश्न होंगे, जिनमें हर एक के लिए एक नंबर मिलेगा. इनमें 80 प्रश्न अभ्यर्थियों के चुने गए विषय पर आधारित होंगे. जबकि 40 प्रश्न सामान्य अध्ययन से संबंधित होंगे. इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा और निगेटिव मार्किंग होगी.
10. उच्च माध्यमिक विद्यालय (विषय और सामान्य अध्ययन) में एक संयुक्त प्रश्न पत्र होगा. इनमें 120 प्रश्न होंगे, जिनमें हर किसी के लिए एक नंबर निर्धारित है. इसमें 80 प्रश्न अभ्यर्थियों के चुने गए विषय पर आधारित होंगे, जबकि 40 सामान्य अध्ययन से संबंधित होंगे. दो घंटे समय दिया जाएगा और निगेटिव मार्किंग होगी.
11. अपीयरिंग कैंडिडेट को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अंडरटेकिंग देनी होगी. इसमें बताना होगा कि उनकी पात्रता संबंधित परीक्षा निर्धारित तिथि तक संपन्न हो जाएगी. ये अवसर बीएड, डीएलएड, सीटेट, बीटेट या एसटेट जैसे सभी वांछित शैक्षणिक योग्यता या पात्रता परीक्षा में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिनकी निर्धारित तिथि तक संबंधित परीक्षा संपन्न गई है.

बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित परीक्षा में स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) से प्रकाशित कक्षा एक से पांच तक की पुस्तकें के चैप्टर ही सिलेबस होगा. प्रश्नों का स्तर न्यूनतम अर्हता तक हो सकती है. माध्यमिक का सिलेबस राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से कक्षा नौ एवं 10 की पुस्तकें होंगी. अभ्यर्थी जिस संकाय में नियुक्ति के लिए आवेदन करेंगे, उससे संबंधित विषय से ही प्रश्न पूछे जाएंगे.

आपके शहर से (पटना)

अध्यक्ष ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर परीक्षा से संबंधित कई अफवाहें प्रसारित की जाती रही हैं. अभ्यर्थी अपना ध्यान सिर्फ तैयारी पर केंद्रि‍त रखें. नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित तमाम जानकारी समय-समय पर वेबसाइट (https://www.bpsc.bih.nic.in) के माध्यम से दी जाएगी. उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आयोग की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना का बारीकी से अध्ययन कर लें.

Tags: Bihar News, Bihar Teacher, BPSC exam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें