
मुंबई. टीवी की दुनिया में आजकल कई नए तरह के शोज देखने को मिलते हैं. लेकिन पुराने दौर की बात करें तो 90 के दशक के कई शोज हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जगह बनाए हुए हैं. ऐसा ही एक शो साल 1998 में आया था, जिसके सभी कलाकारों और कहानी ने दर्शकों के बीच खास जगह बना ली थी. इस शो का एक पुराना फोटो आपके सामने है, क्या आप इसे देखकर बता सकते हैं कि यह कौनसा शो है? साथ ही क्या फोटो में नजर आ रहे सभी कलाकारों को पहचान सकते हैं?
90 के दशक में टीवी की दुनिया पर कई एक्सपेरिमेंट किए जा रहे थे और उस दौरान दर्शकों का इन शोज से जुड़ाव भी काफी था. फोटो में नजर आ रहे सभी पांचों कलाकार उस समय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे. ये सभी कलाकार आज भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हैं. लेकिन बीच वाले कलाकार का हाल ही निधन हुआ, जिससे पूरा टीवी जगत परेशान हो गया था.
दो सहेलियों की कहानी
यदि आप टीवी की दुनिया सीरियल्स देखने के शौकीन रहे हैं तो आप शायद इस शो को पहचान गए होंगे. यदि नहीं तो हम बता देते हैं. यह टीवी शो ‘साया’ की स्टारकास्ट का फोटो है. यह शो साल 1998 में शुरू हुआ था और इसे संजय उपाध्याय ने निर्देशित किया था. मूलत: यह दो सहेलियों की कहानी थी, जिनका स्वभाव एक दूसरे से बिल्कुल जुदा था. इस पुरानी फोटो में मानसी जोश, अचिंत कौर, अनूप सोनी, आर माधवन और नीतेश पांडे (Nitesh Pandey) नजर आ रहे हैं.
शो में मानसी ने सुधा, अचिंत ने काम्या, माधवन ने शेखर, नितेश ने मनोज और अनूप ने प्रकाश का किरदार निभाया था. नितेश का बीते दिनों दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वहीं, बाकी कलाकार अब भी एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हुए हैं. यह शो साल 2001 तक चला था.
.
Tags: Entertainment Special, R Madhavan, TV Actor, Tv actresses
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 11:30 IST









