Weather Update: गर्मी से मिली लंबी राहत, दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, इन 10 राज्यों में आज बरसेंगे बादल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास सटे इलाकों में एक बार फिर मई के महीने में बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है. मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग ने आज भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही यह भी बताया है कि 5 जून तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 40 डिग्री से कम रहने वाला है. आईएमडी ने जानकारी दी है कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिन में दिल्ली सहित उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में आंधी आने और बारिश होने का अनुमान है.

दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी ने बताया है कि आज देर रात तक राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते 01 जून से दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बुधवार और गुरुवार को गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ेंः दिल्‍ली NCR में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, हीटवेव से मिली राहत तो चेहरे खिल उठे

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
वहीं आज के मौसम की बात करें तो राजस्थान, दक्षिण कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में गल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी की भी संभावना है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत और लक्षद्वीप के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है.

बारिश के चलते तापमान में गिरावट
मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ियों सहित देश के उत्तरी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मौसम की स्थिति अच्छी बनी हुई है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखी गई है और यह सामान्य स्तर से नीचे चल रहा है. एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहले ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आ चुका है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तर भारत की पहाड़ियों पर मौसम की गतिविधियां अधिक होंगी.

2 जून तक पहाड़ी इलाकों में प्री मॉनसून गतिविधि आएगी नजर
इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक, जो 2 जून तक है, बिना रुके प्री मॉनसून मौसम की गतिविधियों की उम्मीद है. वहीं अगले दो दिनों में, तलहटी के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों के साथ-साथ दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र सहित स्पिलओवर प्रभाव देखने को मिलेगा।

Tags: Delhi Weather Update, IMD alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें