मुंबई. साउथ की टॉप एक्ट्रेसेज में कई अभिनेत्रियां शामिल हैं. अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से ये अदाकाराएं दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. वहीं, सोशल दुनिया की बात करें तो इनमें कुछ एक्ट्रेसज ऐसी हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी है. आइए, साउथ की 6 एक्ट्रेसेज की बात करते हैं, जिनके फॉलोअस काफी संख्या में हैं.
01

साउथ की दुनिया में कई एक्ट्रेसेज अपनी खास जगह बना चुकी हैं. लेकिन सोशल प्रजेंस की बात करें तो कई अभिनेत्रियां पुरानी एक्ट्रेसेज को भी पीछे छोड़ चुकी हैं. अनुष्का शेट्टी, नयनतारा, कीर्ति सुरेश, सई पल्लली आदि अभिनेत्रियां फॉलोअर्स के मामले में अभी पीछे हैं.
02

इस लिस्ट की शुरुआत सबसे नीचे से करते हैं यानी सबसे पहले छठे नम्बर की बात करते हैं. इस नम्बर तमन्ना भाटिया हैं, जिनके 20.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. तमन्ना इन दिनों विजय वर्मा के संग अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं. (tamannaah bhatia/instagram)
03

लंबे समय से साउथ इंडस्ट्री में काम कर रहीं श्रुति हासन इस लिस्ट में पांचवे नम्बर पर हैं. श्रुति के 23.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. श्रुति इस समय साउथ के कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ी हुई हैं. (shruti hasan/instagram)
04

बॉलीवुड में असफल फिल्में दे चुकीं पूजा हेगड़े का साउथ इंडस्ट्री में खासा नाम है. फॉलोअर्स की लिस्ट में वे चौथे नम्बर पर हैं. उनके 23.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं. (pooja hegde/instagram)
05

साउथ सिनेमा की दुनिया में काजल अग्रवाल का बड़ा नाम हैं. उनकी फिल्मों को दर्शक पसंद करते हैं और उनके फैंस भी काफी हैं. 25.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ वे इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर हैं. (kajal aggarwal/instagram)
06

अपनी हर अदा से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली समांथा रुथ प्रभु इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर हैं. अपनी खूबसूरती से सभी को इम्प्रेस करने वाली समांथा के 27.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. (samantha ruth prabhu/instagram)
07

इस लिस्ट में टॉप पर है अल्लू अर्जुन की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना. अपने हर स्टाइल से रश्मिका फैंस का दिल चुरा लेती हैं. ‘सामी गर्ल’ के 38.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. (rashmika mandana/instagram)









