अनुराग कश्यप की फिल्म से किया डेब्यू, ‘पोन्नियिन सेलवन’ का बनीं हिस्सा,बेहद शानदार है शोभिता धुलिपाला का सफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



शोभिता धुलिपाला मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. वह हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं जिस वजह से वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad)

शोभिता धुलिपाला ने मिस अर्थ 2013 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि, वह ये प्रतियोगिता जीत नहीं पाई थीं. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad) मॉडलिंग में शोभिता अच्छा-खासा मुकाम हासिल कर चुकी थीं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और लीजा हेडन की तरह शोभिता धुलिपाला भी किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad) शोभिता धुलिपाला ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था . इस फिल्म का कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर भी हुआ था. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad) 2019 में एक्ट्रेस की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ रिलीज हुई थी. इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस के अभिनय को काफी पसंद किया गया था. साथ ही ‘मेड इन हेवन’ ने शोभिता के लिए कई प्रोजेक्ट्स के दरवाजे खोल दिए. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad) शोभिता धुलिपाला ‘कालाकंदी’ और ‘शेफ’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. इन दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस ने सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad) शोभिता धुलिपाला बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी सक्रिय हैं. ये एक्ट्रेस हाल ही में रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेलवन’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में वह ऐश्वर्या राय के साथ दिखी थीं. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad) शोभिता धुलिपाला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. ये एक्ट्रेस अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी- बड़ी बात अपने फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. ( फोटो साभार-instagram @ sobhitad)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें