Haryana Weather Update: अभी लग रहा मौसम सुहाना…जल्द सूरज शुरू करेगा आग बरसाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहाली/मनोज राठी: दुख के दिन बीते रे भइया…अब सुख के दिन आयो रे…. इस गाने के बिलकुल विपरीत एक खबर हम आपको बताने जा रहे हैं कि अब सुख के दिन बीते रे भइया, अब गर्मी का दुख आयो रे… जल्द ही सुहाने मौसम के दिन खत्म होने वाले हैं और मौसम विभाग भीषण गर्मी की ओर इशारा कर रहा है.

पंजाब-हरियाणा में बीते कुछ दिनों में मौसम से आम जनता को राहत मिली है. उसी के साथ-साथ मौसम में हो रहे बदलाव ने अब तापमान बढ़ने की संभावना को और अधिक बढ़ा दिया है. आने वाले कुछ दिनों में गर्मी चरम पर दिखेगी. यह गर्मी इस बार हाल बेहाल कर देगी. मौसम विभाग के अनुसार 3-4 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी के पूरे आसार हैं.

मौसम विभाग के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि आज भी शाम को चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा में बारिश के पूरे आसार हैं और हरियाणा में 2 जून और पंजाब में 4 जून से मौसम साफ रहेगा. उसके बाद तापमान दोबारा से बढ़ना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, जिसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं. शेष हरियाणा में भीषण गर्मी के प्रकोप देखने को मिल सकता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 23:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें