पटना. राजधानी पटना में मनचलों ने गैंगरेप की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मामला जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र का है जहां 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना हुई है. घटना को दो बदमाशों ने अंजाम दिया है. पीड़ित छात्रा अपने रिश्ते के भाई की शादी में उसके घर आई थी, जहां से दो बदमाश उसे मंदिर में परछावन के दौरान उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने छात्रा को फिर से मंदिर के पास लाकर छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए. घटना धनरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है. बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय 9वीं की छात्रा अपनी मां के साथ धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्ते के भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी. छात्रा के रिश्ते में लगने वाले भाई की बारात निकल रही थी और मंदिर पर परिछावन हो रहा थी. इसी बीच दो बदमाश रोहित और सौरभ वहां पहुंचे और लोगों की नजरों से बचते हुए छात्रा को अगवा कर अपने साथ लेकर चले गए.
पीड़िता की मां को लगा कि उसकी बेटी घर चली गई है, जिसके बाद वह भी घर लौट आई लेकिन बेटी घर में नहीं थी, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था. दोनों आरोपी पीड़िता को पटना-गया मार्ग स्थित एक पुल के नीचे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दोनों ने जबरन रेप किया. लड़की की इज्जत लूटने के बाद आरोपी उसे वापस मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए.
आपके शहर से (पटना)

बिहार में The Kerala Story: दिल्ली से पटना आकर हिंदू युवती से बनाता था संबंध, शादी से इनकार, केस दर्ज

Madhepura News: क्या आप भी बॉडी बिल्डिंग में बनाना चाहते हैं करियर? यहां से ले सकते हैं ट्रेनिंग

होमगार्ड जवान पर टूटा लेडी IAS का कहर, बरसाये इतने डंडे की जाना पड़ा अस्पताल, जानें पूरा मामला

पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिये दी पटना जंक्शन को उड़ाने की धमकी, एक गलती ने पहुंचया जेल

साली के चक्कर में घरवाली की हत्या, सोई बीवी को मारी गोलियां, 4 घंटे में ही पकड़ा गया पति

Train Alert: दरभंगा-वाराणसी के यात्री ध्यान दें, इस दिन इस रूट की कई ट्रेनें रद्द, जानें अपडेट

पटना में यहां से खरीद सकते हैं रेडीमेड मंदिर, लाखों में कीमत

Street Food : एक बार खा लिया यहां मंचूरियन तो बार-बार आएंगे, शाम को यहां जमती है महफिल

Street Food : गोपालगंज की इस दुकान में मिलता है बेहद खास दही, बिहार के साथ यूपी के लोग भी दीवाने

अंजू देवी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, डायन के आरोप में भैसुर ने ही कर दी हत्या

Indian Railways: दिव्यांग स्त्री और पुरुष रियायती दर करेंगे रेलवे का सफर, बस बनवा लें यह कार्ड
देर रात परिजन जब पीड़िता को खोजते हुए मंदिर पहुंचे तो उसे बदहवासी के हालत में सड़क के किनारे से बरामद किया. पीड़िता की मां ने गांव के ही रहने वाले संजय यादव के बेटे रोहित कुमार और सूर्यमल यादव के बेटे सौरव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है. थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
.
Tags: Bihar News, Crime News, Gang Rape, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 00:05 IST








